Breaking
फिलिस्तीन का समर्थन करने पर जिन छात्रों के खिलाफ हुआ एक्शन, ईरान ने दिया उन्हें खुला ऑफर बार-बार पिज्जा-पास्ता खाने की हो रहा है क्रेविंग, इन विटामिन की हो सकती है कमी! उज्जैन: 3 बटुकों से दरिंदगी… SIT जांच में खुलासा; दंडी आश्रम के गुनहगारों का DNA खोलेगा हर राज संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार

मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में धरना देंगी CM ममता बनर्जी, जानें क्यों ?

Whats App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय योजनाओं में फंड नहीं देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर ममता 29 और 30 मार्च को धरना देंगी। मंगवार को ओडिशा रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने ये जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल को केंद्रीय योजनाओं में फंड नहीं देने का आरोप लगाया।ममता ने कहा, इस साल भी बजट में मनरेगा और आवास योजना के लिए एक भी पैसा फंड नहीं दिया गया है।

इसके खिलाफ वह खुद मुख्यमंत्री के रूप में 29 मार्च और 30 मार्च को दिल्ली में अंबेडकर की मूर्ति के सामने धरना देंगी। ममता ने कहा कि धरना 29 मार्च को शुरू होगा और 30 मार्च की शाम तक जारी रहेगा। इसके बाद वे फिर आगे की रणनीति की घोषणा करेंगी।पत्रकारों से बातचीत करते ममता बनर्जी ने कहा, मेरा एक ही बात कहना है, इस बजट में भी बंगाल को सौ दिनों के काम में एक पैसा नहीं दिया गया है। केंद्र की ओर से आवास योजना के लिए भी एक भी पैसा नहीं दिया गया।

ममता ने आगे कहा कि पहले जो 95 लाख घरों का निर्माण किया गया, उसका पैसा बाकी है। सड़कें बनाई जा रही हैं लेकिन पैसा अभी तक मिला नहीं है। अपने पैसों से सड़कों का निर्माण कर रही है राज्य सरकार। 12 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन केंद्र सरकार ने एक भी पैसा नहीं दिया।ममता ने कहा, हम काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के समय भी कहा था। जब गृहमंत्री कोलकाता आए थे, तब भी कहा था। पैसों के लिए कई बार कह चुके हैं। कई बार लिख चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार पैसे नहीं दे रही है। जानबूझ कर कुछ टीम भाजपा के कहने पर बंगाल भेजा जा रहा है। ममता ने कहा, अब ऐसा लगने लगा है कि भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष सीबीआई और ईडी के डायरेक्टर हो गए हैं।

 

फिलिस्तीन का समर्थन करने पर जिन छात्रों के खिलाफ हुआ एक्शन, ईरान ने दिया उन्हें खुला ऑफर     |     बार-बार पिज्जा-पास्ता खाने की हो रहा है क्रेविंग, इन विटामिन की हो सकती है कमी!     |     उज्जैन: 3 बटुकों से दरिंदगी… SIT जांच में खुलासा; दंडी आश्रम के गुनहगारों का DNA खोलेगा हर राज     |     संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला     |     संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला     |     सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा     |     बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी     |     जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी     |     दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर     |     सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374