Breaking
शादी में मिले गिफ्ट की लिस्ट बनाना है जरूरी, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा? एक जज के तौर पर हम राजा नहीं हैं…ब्राजील में J20 के मंच से बोले CJI डीवाई चंद्रचूड़ आंध्र प्रदेश के मतदान में हिंसा पर चुनाव आयोग का एक्शन, मुख्य सचिव और DGP को किया तलब बरगी के सुख सागर मेडिकल कालेज की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत दहेज में मिलने वाले उपहारों की सूची रखी जाए… इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम आदेश पिता के फर्जी साइन, 10 साल से कर रहा सरकारी नौकरी… बेटे का कारनामा जान उड़े होश रमनपुर घाटी में ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा, कंडेक्टर की मौत; चालक गंभीर अधिवक्ताओं की विधि के साथ स्नातक डिग्री का भी होगा सत्यापन CRPF जवान ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार किया सुसाइड, सचिन की सुरक्षा में रह चुका तैनात हाई कोर्ट ने कहा-नदी से अवैध रेत खनन पर अंकुश लगाने क्या कदम उठाए जा रहे

झाड़ी में घायल मिली महिला की अस्पताल में मौत, गला रेतकर की हत्या

Whats App

जमुई के झाझा में एक महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। नारगंजो जंगल में झाड़ी से बुधवार को महिला घायल अवस्था में मिली थी। पति ने महिला के अवैध संबंध के बारे में जानकारी दी है। महिला की पहचान महिला कन्हायडीह गांव निवासी चेटका सोरेन की पत्नी मंझली देवी (35 वर्ष) के रुप में हुई। पति पटना में रहकर मजदूरी करता है।

बताया जाता है कि नारगंजो में मंझली की ननद बड़की टुडू रहती है। 21 मार्च की सुबह मंझली घर से नारगंजो के लिए निकली थी। हालांकि, देर रात तक वह नारगंजो नहीं पहुंची। उसने अपने पति को नारगंजो जाने की जानकारी फोन पर दी थी। महिला के तीन बच्चे हैं।

बुधवार को भी महिला का कुछ पता नहीं चला तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान सूधवर जंगल (नारगंजो) की झाड़ी में महिला अचेत अवस्था में मिली। सांसे चल रही थी। धारदार हथियार से महिला का गला रेता गया था। कपड़ाे खून से सने था। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। घायल मंझली कुछ नहीं बोल पा रही थी। सिर्फ अपनों को खोज रही थी।

चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया। हालांकि, महिला की इसी दौरान मौत हो गई। चिकित्सक डा शदाब अहमद ने बताया कि महिला के शरीर से अत्यधिक खून बह चुका था। दस घंटा से अधिक समय पहले घटना को अंजाम दिया गया है। महिला के गले की नली कट चुकी थी, जिसके कारण बचाया नहीं जा सका।

इस घटना से पुलिस से लेकर ग्रामीण भी अचंभित हैं। सभी के मन में बस एक की सवाल है कि मंझली के साथ इस प्रकार की घटना को क्यों अंजाम दिया गया। मंझली के पति चेटका सोरेन ने बताया कि रजला के एक व्यक्ति के साथ साल 2018 में उसकी पत्नी फरार हो गई थी। उस व्यक्ति का खेत एवं ईट का भट्ठा कन्हायडीह गांव के पास है। वह अपना सामान मेरे घर में रखता था। इसी क्रम में पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध प्रारंभ हुआ। साल 2019 में आरोपित व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

शादी में मिले गिफ्ट की लिस्ट बनाना है जरूरी, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?     |     एक जज के तौर पर हम राजा नहीं हैं…ब्राजील में J20 के मंच से बोले CJI डीवाई चंद्रचूड़     |     आंध्र प्रदेश के मतदान में हिंसा पर चुनाव आयोग का एक्शन, मुख्य सचिव और DGP को किया तलब     |     बरगी के सुख सागर मेडिकल कालेज की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत     |     दहेज में मिलने वाले उपहारों की सूची रखी जाए… इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम आदेश     |     पिता के फर्जी साइन, 10 साल से कर रहा सरकारी नौकरी… बेटे का कारनामा जान उड़े होश     |     रमनपुर घाटी में ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा, कंडेक्टर की मौत; चालक गंभीर     |     अधिवक्ताओं की विधि के साथ स्नातक डिग्री का भी होगा सत्यापन     |     CRPF जवान ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार किया सुसाइड, सचिन की सुरक्षा में रह चुका तैनात     |     हाई कोर्ट ने कहा-नदी से अवैध रेत खनन पर अंकुश लगाने क्या कदम उठाए जा रहे     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374