Breaking
खेलते खेलते पानी की बाल्टी में डूबा एक साल का मासूम, मौत तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर बाघ ने किया हमला, पनपथा बफर परिक्षेत्र की घटना नशेड़ी बेटे ने की पिता की बेसबॉल बैट से पीट- पीटकर हत्या, मां को भी किया जख्मी नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत... भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जा... छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल... BJP और सपा की हार-जीत पर लगाई 230000 रुपये की शर्त, अब नप गए दोनों CAA को लेकर त्रिपुरा सरकार का बड़ा कदम, नागरिकता देने के लिए बनाई कमेटी दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन

अब लड़कियां भी करने लगी एसिड अटैक! लड़के पर तेजाब फेंक चलती ट्रेन से कूद कर भागी

Whats App

विदिशा: लड़कों द्वारा लड़कियों पर एसिड अटैक के मामले तो बहुत बार सुने और देखे गए हैं लेकिन मध्य प्रदेश में एक लड़की द्वारा लड़के पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। बेहद हैरान कर देने वाली यह घटना गंजबासौदा से दमोह जाने वाली विंध्याचल एक्सप्रेस में हुई। जहां करीब रात साढ़े 8 बजे एक लड़की ने चलती ट्रेन में लड़के पर तेजाब फेंक दिया। हादसे में लड़के का चेहरा बुरी तरह जल गया है। उसे गंभीर हालत में गंजबासौदा के राजीव गांधी जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं पास की सीट पर बैठी लड़की पर भी तेजाब गिरा जिससे वह भी घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चलती ट्रेन से लड़की कूदकर भाग गई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के आउटर के D-4 कोच में हुई। जहां भोपाल का रहने वाला सचिन साहू पर किसी ने उस पर एसिड फेंक दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन के भाई लोकेश साहू ने बताया कि सचिन विदिशा में ऑफिस में काम करता है। डेढ़ महीने पहले ही उसने नौकरी जॉइन की थी।

Whats App

प्रत्यक्षदर्शी यात्री मदन बंसल अपने परिवार के साथ ट्रेन सफर कर रहे थे। मदन ने बताया कि रात में नीचे की सीट पर पत्नी बैठी थी। मैं और बच्चे ऊपर की सीट पर थे। तभी अचानक मेरी बेटी चिल्लाई। मैंने देखा कि एक आदमी का चेहरा जल रहा है। मैंने तुरंत कंबल से आग बुझाने की कोशिश की। बार बार कंबल से मारने पर आग बुझ गई। पत्नी और बेटी भी घायल हो गए।

युवक का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। अभी युवक भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है, इसलिए उसके बयान नहीं हो पाए हैं। रेलवे SP ने मामले की जांच कर कार्रवाई की जांच के आदेश दिए हैं।

खेलते खेलते पानी की बाल्टी में डूबा एक साल का मासूम, मौत     |     तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर बाघ ने किया हमला, पनपथा बफर परिक्षेत्र की घटना     |     नशेड़ी बेटे ने की पिता की बेसबॉल बैट से पीट- पीटकर हत्या, मां को भी किया जख्मी     |     नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत…     |     भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल     |     खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जांच में जुटी..     |     छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल…     |     BJP और सपा की हार-जीत पर लगाई 230000 रुपये की शर्त, अब नप गए दोनों     |     CAA को लेकर त्रिपुरा सरकार का बड़ा कदम, नागरिकता देने के लिए बनाई कमेटी     |     दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374