Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के खिलाफ बिहार भाजपा ने छेड़ा अभियान

Whats App

पटना: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब की चरण जीत सिंह चन्नी सरकार द्वारा की गई लापरवाही के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान का शुभारंभ पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के हस्ताक्षर से हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, प्रदेश प्रवक्ता संतोष पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह और राजेश झा राजू के अलावा अन्य नेता, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजीत चौधरी भी शामिल हुए।

जनता को बर्दाश्त नहीं करेगी : जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने अभियान शुभारंभ कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किए गए अक्षम्य लापरवाही घृणित मानसिकता एवं साजिशों का परिणाम है। यह सीधे-सीधे आतंकवादी घटना की साजिश थी, जिसके तार पूरे दुनिया में दिखाई दे रहे हैं। इंग्लैंड से इंटरनेट काल के द्वारा सुप्रीम कोर्ट के वकीलों और जजों को धमकी दी जा रही है

Whats App

लोकतंत्र के सभी स्तंभ चिंतित: तारकिशोर

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पड़ोसी देश के सीमा से सटे हुए स्थान पर इस तरह की लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के प्रधानमंत्री के साथ पंजाब सरकार का इस तरह का बर्ताव अकल्पनीय है। सर्वोच्च न्यायालय ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। इस घटना से लोकतंत्र के सभी स्तंम्भ चिंतित हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ करना यह साबित करता है कि कांग्रेस कितनी निम्न स्तर पर गिर चुकी है।

पंजाब सरकार का व्यवहार निंदनीय: नितिन नवीन

मौर्यालोक कम्प्लेक्स में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ करके पंजाब में कांग्रेस की सरकार जनता नजरों में गिर गई है। कांग्रेस की मानसिकता में बदलाव नहीं हुआ है। वह सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। देश के प्रधानमंत्री के साथ पंजाब सरकार का व्यवहार निंदनीय है। राजधानी में पटना जंक्शन, बैरिया बस स्टैंड, खाजपुरा बाजार और पटना सिटी में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374