Breaking
सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात 12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश मंदिर में सो रहे पुजारी की हत्या, टूटे मिले दानपेटी के ताले, जांच जारी हिल स्टेशन पर परिवार ने की दारू पार्टी, पति-पत्नी की मौत, बेसुध हालत में मिले दो बेटे CM मोहन ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा ही विकास का पहिया.. जंगल में फंदे पर लटके मिले लड़का - लड़की के शव, गांव में फैली सनसनी... दतिया में 40 पुलिस जवानों से भरी बस पलटी ,20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल.. रतलाम में कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग, एक दूसरे को बताया खेत की मूली और डाकू शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक, ASI की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या..

अब ‘बहू’ को तंग करना पड़ सकता है महंगा! सुप्रीम कोर्ट ने 80 वर्षीय सास को सुनाई 3 महीने की जेल, कहा- महिला द्वारा महिला की प्रताड़ना संगीन अपराध

Whats App

नई दिल्लीः अब एक महिला द्वारा दूसरी महिला को प्रताडि़त करना महंगा पड़ सकता है। दरअसल, एक घरेलु मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक 80 वर्षीय सास को दोषी ठहराते तीन महीनें की जेल की सजा सुनाई है इस दौरान कोर्ट ने कहा कि एक महिला के खिलाफ अपराध उस वक्त और संगीन हो जाता है, जब एक महिला अपनी पुत्रवधू के साथ क्रूरता करती है।

शीर्ष अदालत ने एक महिला की ओर से दाखिला याचिका पर सुनाते हुए  कहा कि जब एक महिला द्वारा किसी अन्य महिला जो कि बहू है, इसके खिलाफ क्रूरता करते हुए अपराध किया जाता है, तो यह अधिक संगीन अपराध बन जाता है। अगर महिला जो कि सास है, दूसरी महिला की रक्षा नहीं करती, जो कि पुत्रवधू है,तो वह और अधिक असुरक्षित हो जाएगी।

अदालत ने कहा कि  यह घटना 2006 की है। घटना के समय दोषी महिला की उम्र महज 60-65 साल रही होगी।इसलिए, केवल इसलिए कि मुकदमे को समाप्त करने और हाई कोर्ट द्वारा अपील पर निर्णय लेने में एक लंबा समय बीत चुका है, सजा नहीं देने या पहले से ही दी गई सजा को लागू नहीं करने का कोई आधार नहीं है।

Whats App

बता दें कि इससे पहले महिला को मद्रास हाई कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत दोषी करार दिया था। पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दामाद , सास ,उसकी बेटी और ससुर उनकी बेटी को गहनों के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते ही उनकी बेटी ने आग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। निचली अदालत ने सबूतों को ध्यान में रखते हुए आरोपी नंबर चार को बरी कर दिया था और एक से लेकर तीन नंबर तक के आरोपियों को दोषी ठहराया था।

निचली अदालत ने आरोपियों को आईपीसी की धारा 498ए के तहत अपराध के लिए एक साल की जेल और एक हजार रूपए का जुर्माना और धारा 306 के तहत तीन साल की जेल और दो हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी।

सटोरिए विवेक खत्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी     |     कमल नाथ की भाजपा में एंट्री पर फिर बयानबाजी, अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात     |     12 दिन पूर्व जारी हुआ था पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, अब तक जारी नहीं हुए पुनर्गणना के आदेश     |     मंदिर में सो रहे पुजारी की हत्या, टूटे मिले दानपेटी के ताले, जांच जारी     |     हिल स्टेशन पर परिवार ने की दारू पार्टी, पति-पत्नी की मौत, बेसुध हालत में मिले दो बेटे     |     CM मोहन ने राहुल गांधी और जीतू पटवारी पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा ही विकास का पहिया..     |     जंगल में फंदे पर लटके मिले लड़का – लड़की के शव, गांव में फैली सनसनी…     |     दतिया में 40 पुलिस जवानों से भरी बस पलटी ,20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल..     |     रतलाम में कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच छिड़ी जुबानी जंग, एक दूसरे को बताया खेत की मूली और डाकू     |     शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक, ASI की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374