Breaking
पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी? कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है... हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना? कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?

छत्‍तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी मृणाल ने हासिल की एक और उपलब्धि, राजपत्रित अधिकारी बने

Whats App
रायपुर। अंतरराष्‍ट्रीय हाकी खिलाड़ी मृणाल चौबे ने एक और उपलब्धि हासिल की है। मृणाल चौबे अब भारत के नियंत्रक एवं महालेखाकार (कैग) में राजपत्रित अधिकारी के पद पर पदोन्‍नत किए गए हैं। इस पद के लिए अखिल भारतीय स्‍तर पर परीक्षा आयोजित होती है, जिसमें मृणाल ने श्रेष्‍ठ प्रदर्शन किया। साथ ही छत्‍तीसगढ़ के लिए बड़ी पहचान बन चुके अंतरराष्‍ट्रीय हाकी खिलाड़ी राजनांदगांव जिले के मृणाल चौबे की इस उपलब्धि पर हर्ष व्‍याप्‍त है।
Whats App
प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी मृणाल चौबे भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग, भारत के नियंत्रक एवं महालेखाकार (कैग) द्वारा आयोजित अखिल भारतीय विभागीय परीक्षा में उतीर्ण होकर भारत सरकार के अंतर्गत राजपत्रित अधिकारी बन गए है। सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के प्रतिष्ठित पद में पदोन्नति के पश्‍चात वर्तमान में प्रधान महालेखाकार लेखापरीक्षा कार्यालय छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
मृणाल खेल और पढ़ाई में सामंजस्य बनाते हुए इस उपलब्धि तक पहुंचे हैं। उन्‍होंने पहले भी कई मौकों पर खुद को साबित किया है। इसके चलते ही उन्‍हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य अलंकरण गुंडाधुर सम्मान, खेल अलंकरण शाहिद राजीव पांडेय के साथ ही शहीद कौशल यादव सम्मान के अलावा उत्कृष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया है।
मृणाल अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते चुके हैं। अपना छात्र जीवन से ही वे खेल और पढ़ाई में हमेशा आगे रहे हैं। उन्‍होंने सारी परिक्षाएं प्रथम श्रेणी से ही उत्‍तीर्ण की है। उनकी नई उपलब्धि पर उनके स्‍वजन, मित्रों, शुभचिंतकों, साथी खिलाडि़यों और उनके सहकर्मियों ने उन्‍हें शुभकामनाएं दी है। साथ ही उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करते हुए बधाई दी है।

पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी?     |     कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है आपकी कुर्सी     |     हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना?     |     कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार     |     डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374