Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

मध्‍य प्रदेश में सर्दी का सितम बरकरार, ग्‍वालियर में 3.5 डिग्री न्‍यूनतम तापमान, भिंड, विदिशा, राजगढ़ समेत अनेक जिलों में चली

Whats App
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल छंट जाने और हवा का रूख लगातार उत्तरी बना रहने से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बरकरार है। रात में जहां ठिठुरन बनी हुई है, वहां दिन में भी सर्द हवाओं के कारण सिहरन बनी हुई है। इसके चलते ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों में शीतल दिन की स्थिति बनी हुई है। इसी क्रम में सोमवार को भिंड, ग्वालियर, विदिशा, राजगढ़, शिवपुरी, टीकमगढ़, सिवनी में तीव्र शीतल दिन रहा। इसी तरह रायसेन, गुना, अशोक नगर, मुरैना, छतरपुर, सीधी, दमोह, जबलपुर, शहडोल, शाजापुर एवं नीमच जिलों में शीतल दिन रहा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह ग्‍वालियर-चंबल, रीवा, जबलपुर, सागर, गुना, एवं उज्‍जैन संभागों के जिलों में मध्‍यम से घना कोहरा छाया रहा। प्रदेश के ग्‍वालियर, दतिया, रीवा, सतना एवं टीकमगढ़ जिलों में घने कोहरे की वजह से दृश्‍यता 50 मीटर से भी कम रही। मंगलवार को प्रदेश में ग्‍वालियर सबसे ठंडा रहा, जहा न्‍यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया। उमरिया में 4.7, नौगांव, खजुराहो व में दतिया 05 और गुना में 5.6 डिग्री न्‍यूनतम तापमान रहा। राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्‍यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्‍सियस रहा, जो सामान्‍य से 2.2 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा, साथ ही यह पिछले दिन के न्‍यूनतम तापमान के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्‍सियस अधिक रहा।
Whats App
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। साथ ही मंगलवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके चलते मौसम का मिजाज बदल सकता है। हवाओं का रूख बदलने से रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि सोमवार को आसमान साफ रहने के कारण कोहरे के शीघ्र छट जाने से धूप निकली। इस वजह से प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। मंगलवार को एक कमजोर आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। हवा के ऊपरी भाग में बने इस वेदर सिस्टम के असर से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके चलते कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374