Breaking
अच्छा काम करो तो…इतना सुन लॉरेंस के शूटर्स ने सलमान के घर दागी गोली राजस्थान: 20 साल पहले एक्सीडेंट में हुई थी मौत, आत्मा के लिए अस्पताल पहुंचे घरवाले धारा 370-राम मंदिर-बाबरी… धार में PM मोदी ने बताया आखिर क्यों चाहते हैं 400 सीटें अब ड्रोन ‘भैया’ भी कृषि को तकनीकी संबल संग देंगे स्वरोजगार को गति पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में यात्री किराया नहीं ऐसे बढ़ा रहा कमाई दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा के साथ पांच युवकों ने किया दुष्कर्म सागर में मतदान कर्मियों को मिले बासी भोजन के पैकेट, बदबू के चलते खाने से इंकार ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान मतदाता हैं देश के मजबूत लोकतंत्र का आधार, तस्वीरों के माध्यम से देखिए ग्वालियर-चंबल के सशक्‍त जनतंत्... 11 बजे तक ग्वालियर में 28.55, मुरैना में 26.62 और भिंड में 25.46 फीसद मतदान

स्टेट हैंगर पर शिवराज से हुई मुलाकात पर मीडिया पर भड़के कमलनाथ, कहा- मुझे समय नहीं दिया था, दिग्विजय सिंह का धरना

Whats App

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से स्टेट हैंगर पर हुई मुलाकात के बाद कमलनाथ मीडिया पर भड़क उठे। शुक्रवार को मीडिया ने उनसे पूछा कि शिवराज उनसे मिल लिए, लेकिन दिग्विजय सिंह को मिलने के लिए समय नहीं दिया। इस पर गुस्सा होते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज ने उन्हें समय नहीं दिया, बल्कि वह सिर्फ स्टेट हैंगर पर मुलाकात हुई थी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें लिखित अपॉइंटमेंट चाहिए। टेलीफोनिक अपॉइंटमेंट को मुख्यमंत्री तवज्जो नहीं देते।

कमलनाथ ने कहा कि मैं दो दिवसीय दौरे के बाद छिंदवाड़ा से भोपाल लौटा। उसी समय शिवराज जी भी देवास दौरे के तहत स्टेट हैंगर पर पहुंचे थे। अचानक से स्टेट हैंगर पर हमारी मुलाकात हुई। इसमें सीएम शिवराज ने मुझे बताया कि दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ रहे हैं। मुझे उन्हें समय देने में परहेज नहीं। मैंने भी उन्हें कहा कि इस संबंध में दिग्विजय सिंह से बात करूंगा।

धरना स्थल पर दिग्विजय सिंह जी ने सच्चाई बताई। वो तो पिछले डेढ़ माह से मिलने का शिवराज सिंह चौहान से समय मांग रहे हैं। आज का समय दिया। अचानक से निरस्त कर दिया। कांग्रेस का पूरा समर्थन डूब प्रभावितों के साथ है। उनके हर संघर्ष में हम उनके साथ हैं।

CM हाउस से करीब 1 किलोमीटर पहले ही पुलिस ने दिग्विजय सिंह को रोक दिया। पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग कर रखी है। दिग्विजय यहां समर्थकों के साथ दूरदर्शन केंद्र के सामने ही धरने पर बैठ गए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पहुंच चुके हैं। टेम और सुठालिया बांध के विस्थापन के मुद्दे पर पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने CM हाउस के सामने धरने का ऐलान किया था। दिग्विजय ने टेम और सुठालिया बांध मुद्दे पर बात करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर समय मांगा था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से उन्हें CM से मुलाकात के लिए 21 जनवरी को सवा 11 बजे का समय निर्धारित किए जाने की सूचना दी गई थी, जिसे गुरुवार को निरस्त कर दिया गया। इसे लेकर दिग्विजय ने धरना देने का ऐलान किया है। अब मुख्यमंत्री शिवराज ने दिग्विजय को 23 जनवरी दोपहर 12 बजे मुलाकात का समय दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी डूब प्रभावितों की समस्याओं के निराकरण के लिए दिग्विजय सिंह के धरने में शामिल हुए। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस डूब प्रभावितों के साथ है।

अच्छा काम करो तो…इतना सुन लॉरेंस के शूटर्स ने सलमान के घर दागी गोली     |     राजस्थान: 20 साल पहले एक्सीडेंट में हुई थी मौत, आत्मा के लिए अस्पताल पहुंचे घरवाले     |     धारा 370-राम मंदिर-बाबरी… धार में PM मोदी ने बताया आखिर क्यों चाहते हैं 400 सीटें     |     अब ड्रोन ‘भैया’ भी कृषि को तकनीकी संबल संग देंगे स्वरोजगार को गति     |     पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में यात्री किराया नहीं ऐसे बढ़ा रहा कमाई     |     दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा के साथ पांच युवकों ने किया दुष्कर्म     |     सागर में मतदान कर्मियों को मिले बासी भोजन के पैकेट, बदबू के चलते खाने से इंकार     |     ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान     |     मतदाता हैं देश के मजबूत लोकतंत्र का आधार, तस्वीरों के माध्यम से देखिए ग्वालियर-चंबल के सशक्‍त जनतंत्र को     |     11 बजे तक ग्वालियर में 28.55, मुरैना में 26.62 और भिंड में 25.46 फीसद मतदान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374