Breaking
भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की ... पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर जीतेगा तो भाजपा नेता ही, लेकिन मतदान जरूर करें और अकल ठिकाने लाएं, इंदौर की जनता से जीतू पटवारी की अ... आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की सरेआम गुंडागर्दी, नोएडा के पेट्रोल पंप पर की मारपीट MP की 9 सीटों पर मतदान जारी, भिंड में मतदाता को मारी गोली वोट पड़े 11 EVM में दिखे 50... दिग्विजय सिंह ने लगाए बजरंगबली के नारे..बताया चमत्कार लोकसभा चुनाव 2024: साढ़े 3 फीट के समीउल्लाह ने डाला वोट, 3-3 फीट के भाई बहन भी आए साथ... उज्जैन से बड़ी खबर: महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने खाया जहर, जानिए पूरा मामला सुविधाओं को तरसा वो गांव जिसे भाजपा सांसद ने गोद लिया ! नदी पार कर वोट डालने जा रहे ग्रामीण, बोले- अ... रायबरेली या वायनाड, राहुल गांधी के चुनाव का एक मौन किंतु महत्वपूर्ण सवाल

मिलिए मुरादाबाद के अभिनव से, छोटी उम्र में किया ऐसा बड़ा सलाम, पीएम मोदी ने दिया बाल पुरस्‍कार

Whats App

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 12वीं पास कर चुके अभिनव चौधरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला है। इन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में गरीब परिवारों के बच्चों को 10 हजार पुस्तकें निश्शुल्क उपलब्ध कराई थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल तरीके से बाल पुरस्कार दिया गया है।

ठाकुरद्वारा गांव के बरखेड़ा-बसंतपुर दया नाथपुर निवासी किसान जगबीर सिंह के पुत्र अभिनव चौधरी इन दिनों बंगलुरु में आइआइटी की तैयारी कर रहे हैं। अभिनव ने इसके लिए www.cruisebuybooks.in वेबसाइट तैयार की थी। जिसका उद्देश्य इस वेबसाइट के जरिए यह था कि गरीब परिवारों के बच्चों को इस साइट के माध्यम से निशुल्क किताबें उपलब्ध हो सकें। एक सामाजिक संगठन के रूप में यह वेबसाइट प्रसिद्ध हुई और ऐसे बच्चे और अभिभावकों ने वेबसाइट के जरिए अपने किताबों का ब्यौरा दिया।

Whats App

इन किताबों के ब्यौरा के आधार पर जरूरतमंद छात्र छात्राओं ने किताबों को होम डिलीवरी के माध्यम से मंगाया। अभिनव को पिछले साल ई- सहेली विकसित करने के लिए एनईजीडी (राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित आईडिया फॉर इंडिया चैलेंज में एक क्रिएशन चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया था और उनके काम की आईडी द्वारा भी सराहना की गई थी अभिनव का लक्ष्य विश्व स्तर पर निशुल्क गुणवत्तापूर्ण किताबें उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ संतोष गौड़ ने बताया कि अभिनव चौधरी को बाल पुरस्कार आनलाइन तरीके से मिला है। अभिनव बंगलुरु में आईआईटी की तैयारी कर रहे हैं। इस उपलब्धि से अभिनव के परिवार, प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने खुशी जताई है।

मुरादाबाद ब्लाक छजलैट के रहने वाले अभिनव भी उन राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में से एक हैं जिनसे प्रधानमंत्री ने संवाद किया। अभिनव वर्तमान में बेंगलुरु में आइआइटी की तैयारी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अभिनव के पिता जगवीर सिंह परिवार के सदस्यों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रधानमंत्री से होने वाले वर्चुअल संवाद में वे एनआईसी के जरिए इसमें शामिल हुए। बाल संरक्षण अधिकारी शिवांगी शर्मा ने बताया कि पुरानी किताबों की मदद से गरीब बच्चों को पढ़ाई में मदद संग कई काम में मदद करने पर उनका चयन किया गया।

भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की     |     पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर     |     जीतेगा तो भाजपा नेता ही, लेकिन मतदान जरूर करें और अकल ठिकाने लाएं, इंदौर की जनता से जीतू पटवारी की अपील     |     आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की सरेआम गुंडागर्दी, नोएडा के पेट्रोल पंप पर की मारपीट     |     MP की 9 सीटों पर मतदान जारी, भिंड में मतदाता को मारी गोली     |     वोट पड़े 11 EVM में दिखे 50… दिग्विजय सिंह ने लगाए बजरंगबली के नारे..बताया चमत्कार     |     लोकसभा चुनाव 2024: साढ़े 3 फीट के समीउल्लाह ने डाला वोट, 3-3 फीट के भाई बहन भी आए साथ…     |     उज्जैन से बड़ी खबर: महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी ने खाया जहर, जानिए पूरा मामला     |     सुविधाओं को तरसा वो गांव जिसे भाजपा सांसद ने गोद लिया ! नदी पार कर वोट डालने जा रहे ग्रामीण, बोले- अच्छा सांसद चुनेंगे     |     रायबरेली या वायनाड, राहुल गांधी के चुनाव का एक मौन किंतु महत्वपूर्ण सवाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374