Breaking
छत्तीसगढ़ : पहली बार वोट डालकर लौट रही युवती पर गिरी आसमानी बिजली, मौत छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर 6 बजे तक 66.94 मतदान, 5 पीढ़ीयों के मतदान की अनोखी तस्वीर आई सामने बैतूल में बड़ा हादसा, मतदानकर्मियों को ला रही बस में लगी भीषण आग, EVM और VVPAT भी जले... शादी की खुशियां मातम में बदली, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, महिला घायल... वोट डालने वालों की चमकी किस्मत, लकी ड्रॉ में निकली डायमंड रिंग, टीवी-फ्रिज भी मिले शादी की खुशियां मातम में बदली, डंपर से टकराई कार, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत... मुरैना में DSP हेडक्वार्टर के गनर ने खुद को मारी गोली, हुई मौत... ‘लिव-इन’ पार्टनर से दुष्कर्म के आरोप से शादीशुदा व्यक्ति को कोर्ट ने किया बरी, कॉन्ट्रैक्ट पेपर बना ... अश्लील तस्वीरें क्लिक कीं, 5 साल तक किया रेप और 6 करोड़ हड़पे… पूर्व विधायक की बेटी से हैवानियत क्या बैतूल में दोबारा होगी वोटिंग? हादसे में EVM मशीनों के जलने के बाद प्रशासन ने चुनाव आयोग से मांग...

कश्मीर में 2 साथियों की हत्‍या से फैला डर, कश्मीर छोड़ घर वापस लौटने की तैयारी में बिहारी मजदूर

Whats App

आतंकियों के हमले में एक सप्ताह के अंदर अपने दो साथियों की मौत देख चुके बिहार के सभी मजदूर अब घाटी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। दस अक्टूबर को भागलपुर के वीरेंद्र पासवान और शनिवार को बांका जिले के अरविंद कुमार साह की हत्या के बाद डर बढ़ गया है।

अरविंद के गृह जिले बांका के कई लोग घाटी छोड़ने की तैयारी में लग गए हैं। इसके अलावा कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के अन्य जिलों के लोग भी घाटी को अलविदा करने का मूड बना चुके हैं। सहरसा जिले के मनोज कुमार, रोहित कुमार, सुपौल जिले के अरविंद कुमार, संजीव कुमार भी परिवार के साथ घाटी छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। घाटी के मौजूदा हालात से इन सभी के मन में दहशत है। इसी तरह जलालगढ़ के याकूब आलम, अररिया के मंसूर आलम, बरसौनी के रजत कुमार राजभर ने बताया कि उनके परिजन पांच माह पहले घाटी गए थे। गैर कश्मीरियों की हत्या के बाद ठेकेदार बकाया रकम भी नहीं दे रहे, ताकि सब वहां से लौट आएं।

सीमांचल के सबसे अधिक अररिया, किशनगंज के अलावा पूर्णिया के मजदूर जम्मू कश्मीर में काम की तलाश में गए हुए हैं। बताया जाता है कि छह माह के लिए कोसी और सीमांचल से हजारों की संख्या में मजदूर काम करने के लिए जम्मू-कश्मीर समेत आसपास के इलाकों में जाते हैं।

Whats App

इनमें कई ऐसे भी मजदूर हैं जिन्होंने कई महीने काम किया और मालिक के पास रुपए भी बकाया है लेकिन जान के डर से अब वापस घर आ गए हैं। इनको एक तो मजदूरी नहीं मिली, ऊपर से जो भी रुपया कर्ज लेकर गए थे, लौटने पर कर्जदार परेशान कर रहा है। मजदूरों की परेशानी लॉकडाउन के कारण पहले से ही बढ़ी हुई थी।

लद्दाख में भी डरे हुए हैं सूबे के लोग

दो दिन पहले पूर्णिया जिला निवासी राजमिस्त्रत्त्ी मो. मुजाहिद की हत्या कारगिल में कुछ अपराधियों ने ईंट से कूचकर कर दी। हालांकि इस घटना को आतंकियों ने अंजाम दिया है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। इस घटना के बाद से केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में रह रहे बिहार के मजदूरों में भी डर घर कर गया है। यहां भी कोसी-सीमांचल के सैकड़ों मजदूर रहते हैं। डगरूआ के करियात गांव निवासी मुजाहिद का शव भी पूर्णिया पहुंचने ही वाला है। बायसी के मो. मकसूद ने बताया कि उनके दो बेटे चार महीने से लेह में हैं। एक पुत्र पर पहले भी हमला हो चुका है। वापसी मुश्किल हो रही है।

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और बांका प्रशासन से बात कर शव को लाने की व्यवस्था की गई है। शव वाहन पटना भेजा जा चुका है। पटना तक शव फ्लाइट से आ रहा है। जम्मू कश्मीर प्रशासन और बिहार सरकार ने मुआवजे की घोषणा की है।

राम नारायण मंडल, विधायक

छत्तीसगढ़ : पहली बार वोट डालकर लौट रही युवती पर गिरी आसमानी बिजली, मौत     |     छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर 6 बजे तक 66.94 मतदान, 5 पीढ़ीयों के मतदान की अनोखी तस्वीर आई सामने     |     बैतूल में बड़ा हादसा, मतदानकर्मियों को ला रही बस में लगी भीषण आग, EVM और VVPAT भी जले…     |     शादी की खुशियां मातम में बदली, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, महिला घायल…     |     वोट डालने वालों की चमकी किस्मत, लकी ड्रॉ में निकली डायमंड रिंग, टीवी-फ्रिज भी मिले     |     शादी की खुशियां मातम में बदली, डंपर से टकराई कार, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत…     |     मुरैना में DSP हेडक्वार्टर के गनर ने खुद को मारी गोली, हुई मौत…     |     ‘लिव-इन’ पार्टनर से दुष्कर्म के आरोप से शादीशुदा व्यक्ति को कोर्ट ने किया बरी, कॉन्ट्रैक्ट पेपर बना संजीवनी बूटी     |     अश्लील तस्वीरें क्लिक कीं, 5 साल तक किया रेप और 6 करोड़ हड़पे… पूर्व विधायक की बेटी से हैवानियत     |     क्या बैतूल में दोबारा होगी वोटिंग? हादसे में EVM मशीनों के जलने के बाद प्रशासन ने चुनाव आयोग से मांगे सुझाव     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374