Breaking
कुकर्मी को ‘सजा’ देने के लिए बेटे के साथ बनाया प्लान, डंडे से पीटा-गमछे से दबाया गला अफजाल अंसारी या बेटी लड़ेगी चुनाव? हाईकोर्ट के फैसले का अभी और करना होगा इंतजार 4 साल बाद उमर को मिलेगी जमानत? दिल्ली की कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई महामना चौक से महादेव के दरबार तक… जानिए वाराणसी में PM मोदी के रोड शो में क्या-क्या होगा? अब जल्दी ही करनी पड़ेगी… शादी के सवाल पर रायबरेली में बोले राहुल गांधी 45 मिनट तक तड़पते रहे मासूम, प्लानिंग से की हत्या…सीतापुर हत्याकांड में सामने आई नई थ्योरी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए खुद पर चलवा ली गोली, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की करतूत दिल्ली में छाए बादल, गर्मी से हल्की राहत… कब तक रहेगा मौसम का ये बदलाव?

चेक लेते या देते समय आपको भारी पड़ेंगी ये 5 गलतियां, हो सकती है जेल

Whats App

अगर आपको भी चेक से लेनदेन करना आसान लगता है, तो आपको इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में जान लेना जरूरी है. कई बार नियमों की अनदेखी या छोटी सी गलती भी आपको बहुत भारी पड़ सकती है. छोटी सी चूक आपको 2 साल तक के लिए जेल भी भिजवा सकती है. समय-समय पर चेक से जुड़े नियमों में बदलाव होता रहता है.

चेक से पेमेंट करते वक्त एक बात जो सबसे ज्यादा ध्यान रखनी होती है. वो है चेक से जुड़े अकाउंट में पर्याप्त राशि का होना. अगर आपके खाते में चेक में लिखी जितनी रकम नहीं है, तो वह बाउंस हो सकता है और चेक बाउंस होना काफी खतरनाक स्थिति है.

चेक से लेनदेन में ध्यान रखें ये बातें

Whats App

अगर आप चेक से लेनदेन करते हैं तो आपको ये 5 बातें खास पर याद रखनी चाहिए.

  1. आपको अपने चेक पर डिटेल्स को सही से भरना चाहिए. जैसे आप अंकों में रकम लिखने के बाद उसे (/-) साइन से क्लोज जरूर करें और शब्दों में रकम पूरी लिखने के बाद Only जरूर लिखें. इससे आपके चेक के साथ धोखाधड़ी होने के चांस घट जाते हैं.
  2. चेक किस तरह का है, उस पर क्लियरली मेंशन करें. जैसे कि वह अकाउंट पेयी चेक है या बीयरर चेक है. उस पर तारीख क्या लिखी गई है? इसकी जानकारी चेक पर स्पष्ट होनी चाहिए.
  3. इतना ही नहीं चेक पर आपको साइन भी ठीक से करने चाहिए, ताकि वह बाउंस ना हो. चेक के सिग्नेचर बैंक के रिकॉर्ड से मिलने चाहिए. चेक पर अगर जरूरी हों तो पीछे की तरफ भी एक साइन कर देना चाहिए, ताकि बैंक अधिकारी को मिलान करने में आसानी हो.
  4. चेक पर ऐसे पेन से लिखना चाहिए जिससे जानकारी को मिटाया ना जा सके. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं. सबसे अहम होता है कि आप प्रिटेंड चेक ही स्वीकार करने लगें.
  5. चेक जारी करने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आपके अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस है. ऐसा नहीं होने पर आपका चेक बाउंस हो जाएगा और चेक बाउंस होने की स्थिति में आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है. साथ ही आपको 2 साल तक की कैद भी हो सकती है.

राजकुमार संतोषी को मिली जेल की सजा

हाल में ‘घायल’ और ‘दामिनी’ जैसी दमदार फिल्में बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को जामनगर की एक अदालत चेक बाउंस मामले में 2 साल जेल की सजा सुनाई है. राजकुमार संतोषी के एक के बाद एक 10 चेक बाउंस हुए थे, जो उन्होंने जामनगर के एक उद्योगपति अशोक लाल को दिए थे. ये 10-10 लाख रुपए के 10 चेक थे और कुल रकम 1 करोड़ रुपए के सभी चेक बाउंस हो गए थे. इसके बाद अदालती कार्रवाई हुई और कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक राजकुमार संतोषी को 2 साल जेल की सजा सुनाई गई और दूसरी पार्टी को दोगुनी रकम करीब 2 करोड़ रुपए चुकाने के लिए कहा गया.

कुकर्मी को ‘सजा’ देने के लिए बेटे के साथ बनाया प्लान, डंडे से पीटा-गमछे से दबाया गला     |     अफजाल अंसारी या बेटी लड़ेगी चुनाव? हाईकोर्ट के फैसले का अभी और करना होगा इंतजार     |     4 साल बाद उमर को मिलेगी जमानत? दिल्ली की कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला     |     नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई     |     नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई     |     महामना चौक से महादेव के दरबार तक… जानिए वाराणसी में PM मोदी के रोड शो में क्या-क्या होगा?     |     अब जल्दी ही करनी पड़ेगी… शादी के सवाल पर रायबरेली में बोले राहुल गांधी     |     45 मिनट तक तड़पते रहे मासूम, प्लानिंग से की हत्या…सीतापुर हत्याकांड में सामने आई नई थ्योरी     |     गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए खुद पर चलवा ली गोली, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की करतूत     |     दिल्ली में छाए बादल, गर्मी से हल्की राहत… कब तक रहेगा मौसम का ये बदलाव?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374