Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मालवा प्रांत की बैठक 20 फरवरी को उज्‍जैन में, डॉ. मोहन भागवत भी आएंगे

Whats App

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डाॅ मोहन भागवत शनिवार को उज्जैन आएंगे। वे चार दिन उज्जैन में ही रुकेंगे और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे मालवा प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। इसमें आगामी तीन वर्षों तक किए जाने वालों कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

हर वर्ष सरसंघचालक या सरकार्यवाह का प्रवास

महानगर प्रचार प्रमुख धर्मेंद्र सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष सरसंघचालक या सरकार्यवाह का प्रवास विभिन्न प्रांतों में होता है। इसी क्रम में इस वर्ष सरसंघचालक मोहन भागवत मालवा प्रांत में प्रवास करेंगे। वे 19 फरवरी की शाम उज्जैन पहुंचेंगे। धर्मेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि सरसंघचालक मोहन भागवत 20 फरवरी को सुबह 9 बजे इस्कान मंदिर परिसर में दर्शन करेंगे। इसी दिन इस्कान परिसर में ही मालवा प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी।

Whats App

कोरोना के कारण प्रभावित शाखाओं को लेकर चर्चा

महानगर प्रचार प्रमुख से मिली जानकारी के अनुसार मालवा प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक में कई विषयों पर चर्चा की जाएगी। कोरोना संक्रमण के कारण प्रभावित शाखाओं के दृढ़ीकरण और आगामी तीन वर्षों में होने वाले कार्य विस्तार की योजना पर चर्चा करेंगे।

इन विषयों पर भी होगी चर्चा

महानगर प्रचार प्रमुख के अनुसार बैठक में पर्यावरण, सामाजिक समरसता और एकात्म जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।संघ प्रमुख मालवा प्रांत के सभी प्रचारकों के साथ भी संवाद करेंगे। इसी दिन शाम को सरसंघचालक मोहन भागवत इस्कान मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी भेंट करेंगे।

विद्या भारती के प्रांतीय कार्यालय का लोकार्पण भी होगा

संघ प्रमुख 22 फरवरी को दोपहर 3 बजे चिंतामन रोड स्थित नवनिर्मित विद्या भारती के प्रांतीय कार्यालय का लोकार्पण भी करेंगे। संघ प्रमुख के आगमन पर स्वयं सेवकों में खासा उत्साह है।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374