Breaking
बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

पटना में ब्वायफ्रेंड से शादी कर थाने पहुंची लड़की, फिल्‍मी अंदाज में पिता से बोली- प्यार किया तो डरना क्‍या

Whats App

पटना। राजधानी पटना की एक लड़की ने स्वजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर घर से भागकर अपनी पसंद के लड़के से कोर्ट मैरिज कर ली। पिता ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई तो लड़की अपने ब्वायफ्रेंड के साथ थाने पहुंच गई। इस दौरान युवती ने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि वह लड़के के साथ काफी दिनों से रिलेशनशिप में है। घर वालों के राजी नहीं होने पर उसने भागकर अपनी मर्जी से विवाह किया है। पिता के सामने लड़की ने फिल्‍मी अंदाज में कहा कि उसने प्यार किया है, गुनाह नहीं; फिर डरना क्‍यों? मामला पटना के एयरपोर्ट थाने का है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि एयरपोर्ट थाने इलाके की रहने वाली लड़की की कुछ दिन पहले पड़ोस के लड़के से मुलाकात हुई थी। कुछ दिन बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। लड़की ने अपने घर वालों से लड़के को पसंद करने और शादी करने की बात कही। इस पर परिवार राजी नहीं हुआ। लड़की के स्वजनों ने रिश्ते से इनकार कर दिया। लड़के और लड़की ने तय किया कि दोनों घर से भागकर शादी करेंगे। लिहाजा दोनों अपने-अपने घर से भाग गए। गुरुवार को उन्होंने ने विवाह कर लिया। लड़की के घर से भागने पर उसके पिता ने पटना के एयरपोर्ट थाने में लड़के के खिलाफ अपहण करने का मामला दर्ज करा दिया। इसके पहले की पुलिस मामले की पड़ताल शुरू करती कि आरोपित लड़के को लेकर लड़की थाने पहुंच गई। उसने पुलिस के समक्ष बताया कि वह लड़के को पसंद करती है। काफी दिनों से हम दोनों का रिलेशन था। लड़की ने कहा कि हमने अपनी मर्जी से शादी की है। पुलिस ने लड़की और लड़के को अपनी कस्टडी में लेकर 64 का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में भेज दिया है। मामले में एयरपोर्ट थानेदार ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374