Breaking
गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर! टाटा स्टील के बिजनेस हेड को मारने वाला आरोपी ढेर बालासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं…PM मोदी के नकली संतान वाले बयान पर उद्धव का पलटवार बैतूल के 4 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान कल, जानिए चुनाव आयोग की क्या है तैयारियां छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, CM साय बोले- शाबास बेटियों कांकेर के 9 छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह, 10वीं में 6 और 12वीं में 3 मेरिट सूची में शामिल कोल्ड ड्रिंक नहीं पिलाने पर लाइनमैन हुआ नाराज, ट्रांसफार्मर में किया फॉल्ट, जानें पूरा मामला... दो पत्नियों वाले पुरुषों को मिलेंगे दो लाख रुपए, जोश-जोश में ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता कांतिलाल भ... केदारनाथ धाम के आज से खुले कपाट, भक्त ऐसे करें महादेव के दर्शन तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर

ताजमहल के ऊपर से हवाई जहाज के उड़ने को पुरातत्व विभाग ने लिया नोटिस में, जांच शुरू

Whats App

आगरा । पुरातात्विक महत्व वाली ऐतिहासिक इमारत ताजमहल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा है। ताजमहल के ऊपर हवाई जहाज उड़ने का वीडियो सामने आने पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने इसे नोटिस में लिया है। एएसआई ने मामले में जांच शुरू कर दी है। उसने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) से रिपोर्ट मांगी है। ताजमहल पर विमान उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। जिस वीडियो में ताजमहल के ऊपर विमान उड़ते दिख रहा है, वो 16 सेकंड का है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हवाई जहाज आसमान में गर्जना करते हुए ताजमहल के ऊपर से उड़ते हुए निकला। इस दौरान ताजमहल परिसर में काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। जब उन्होंने उड़ते हवाई जहाज को देखा तो वो चौंक गए।
खबरों के मुताबिक ताजमहल के ऊपर उड़ने विमान से जुड़ा यह वीडियो मुगल बादशाह शाहजहां के 367वें उर्स के दूसरे दिन यानी सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। बता दें कि शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स रविवार से शुरू हो गया। इस मामले में आगरा सर्कल के अधीक्षक पुरातत्वविद् राज कुमार पटेल ने कहा है कि हमने विमान के वायरल वीडियो के बारे में सीआईएसएफ अधिकारियों से लिखित रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद हम जानकारी देंगे। गौरतलब है बीते साल सितंबर महीने में ताजमहल के प्रतिबंधित एरिया में एक ड्रोन उड़ान भरता नजर आया था। जिसे ताजमहल की सुरक्षा में तैनात टीम ने तत्काल गिरा लिया था। सुरक्षाकर्मियों ने ड्रोन उड़ाने वालों को भी पकड़ लिया था। जानकारी के मुताबिक ताजमहल परिसर और आसपास का एरिया किसी भी तरह की उड़ान गतिविधि के लिए प्रतिबंधित है। यहां तक कि इस इलाके में ड्रोन भी नहीं उड़ाया जा सकता। प्रतिबंधित एरिया में हवाई जहाज को देख सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी तत्काल हरकत में आ गए।

गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर! टाटा स्टील के बिजनेस हेड को मारने वाला आरोपी ढेर     |     बालासाहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं…PM मोदी के नकली संतान वाले बयान पर उद्धव का पलटवार     |     बैतूल के 4 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान कल, जानिए चुनाव आयोग की क्या है तैयारियां     |     छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी, CM साय बोले- शाबास बेटियों     |     कांकेर के 9 छात्रों ने टॉप 10 में बनाई जगह, 10वीं में 6 और 12वीं में 3 मेरिट सूची में शामिल     |     कोल्ड ड्रिंक नहीं पिलाने पर लाइनमैन हुआ नाराज, ट्रांसफार्मर में किया फॉल्ट, जानें पूरा मामला…     |     दो पत्नियों वाले पुरुषों को मिलेंगे दो लाख रुपए, जोश-जोश में ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया, खड़ा हो गया विवाद     |     केदारनाथ धाम के आज से खुले कपाट, भक्त ऐसे करें महादेव के दर्शन     |     तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल     |     गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374