Breaking
कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!

यमन में अलकायदा का वांटेड नॉर्वेजियन सदस्य गिरफ्तार

Whats App

यमन में अलकायदा का सदस्य बनने वाले नॉर्वे के एक नागरिक को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गिरफ्तार किया है। नॉर्वे के प्रसारक एनआरके ने सोमवार को ये जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक एंडर्स कैमरून ओस्टेंसविग डेल को सना स्थित एक अस्पताल में रखा गया है। नॉर्वे में आतंकवाद के संदेह में वो वांटेड था और अमेरिका ने उसका नाम ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था। नॉर्वे की सुरक्षा सेवा पीएसटी और अभियोजक हैरिस हरेनोविका ने कहा कि संदिग्ध को अस्पताल में हिरासत रखे जाने से हमें लगता है कि उसे कोई चोट आई है। उसे कब और कैसे पकड़ा गया तथा हूती विद्रोहियों की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई है। प्रसारक ने कहा कि ओस्टेंसविग डेल ने 2008 में इस्लाम अपना लिया था और उसने अलकायदा की शाखा में शामिल होने से पहले कई बार यमन का दौरा किया। एनआरके ने कहा कि उसने 2011 में नॉर्वे छोड़ दिया था।

पिछले महीने अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादियों ने दक्षिणी यमन में संयुक्त राष्ट्र के पांच कर्मचारियों का अपहरण किया था। यमन के अधिकारियों ने कहा था कि दक्षिणी प्रांत अबयान में कर्मचारियों का अपहरण कर उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इनमें चार यमन के और एक विदेशी नागरिक था। पिछले महीने ही यमन में युद्ध लड़ रहे सऊदी अरब नीत गठबंधन ने बताया था कि यमन से जुड़ी देश की सीमा पर स्थित दक्षिणी सऊदी अरब के अभा क्षेत्र में स्थित हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले के प्रयास में गिरे मलबे से 12 लोग घायल हो गए। गठबंधन ने एक बयान में कहा कि घायलों में यात्री और हवाई अड्डे के कर्मचारी शामिल हैं। बयान के अनुसार, घायलों में सऊदी अरब के दो नागरिक जबकि बांग्लादेश के चार, नेपाल के तीन और श्रीलंका, फिलीपीन तथा भारत के एक-एक लोग शामिल हैं।

कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार     |     डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374