Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: स्टार्स ऑफ टुमॉरो ने नारी सशक्तिकरण सम्मान का किया आयोजन, इन महिलाओं को किया गया सम्मानित

Whats App

रोहित कश्यप,मुंगेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्टार्स आफ टूमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली द्वारा नगर में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला व समितियों का स्त्री शिक्षा, जागरूकता एवं सम्मान के पक्षधर गीता राय जी की स्मृति में स्वच्छता, शिक्षा औऱ नारी उन्मुखीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली जागृति महिला मंडल मुंगेली, मां लक्ष्मी स्वसहायता समूह मणिकंचन केंद्र महाराणा प्रताप वार्ड मुंगेली, आकांक्षा स्वसहायता समूह मणिकंचन केंद्र तिलक वार्ड मुंगेली, कुमारी ज्योति श्रीवास, शिक्षिका लक्ष्मी सोनी, निखार ब्यूटी पार्लर की संचालिका अमरजीत कौर को स्टॉ्स ऑफ टुमारो के द्वारा अतिथियों के कर कमलों से नारी सशक्तिकरण समान से सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर जिला पंचायत मुंगेली सभापति भारती लोकराम साहू ने कहा- “आज का दिन हम महिलाओं के लिए विशेष दिन है. जो नारी मां,बहन, पत्नी, बहू सहित विभिन्न सामाजिक, पारिवारिक दायित्व के साथ ही घर के बाहर राजनीति सहित अनेक दायित्व का निर्वाह कर रही है.

जिला पंचायत सदस्य शीलू स्वप्निल साहू ने कहा- “नारी का सम्मान विशेष रुप से किया जाता है, क्योंकि वह जननी है. हम महिलाओं को संविधान ने अनेक अधिकार दिये हैं. एक महिला ही है जो अपने कर्तव्यों से पत्थर से बने मकान को स्वर्ग बना देती है.

Whats App

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सावित्री अनिल सोनी ने कहा- “नारी जिम्मेदारी का दूसरा नाम है, जिसे वह ठान लेती है वह पूरा ही करती है। आज महिलाओं ने पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर, माउंट एवरेस्ट में चढ़ कर, ऐरोप्लेन उड़ाकर दिखाया है. साथ ही राजनीतिक, प्रशासनिक क्षमता को प्रमाणित किया है.

इस अवसर पर सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी विमित्रा घृतलहरे ने कहा- “हम महिलाओं को अपने लिए स्वयं रास्ता चुनकर आगे बढ़ना है. हमारी अपनी स्वयं पहचान होनी चाहिए, जिस दिन ऐसा करने में हम सफल हो गए, उस दिन वास्तव में महिला दिवस हमारे लिए सार्थक होगा.

सम्मान पश्चात संस्था के सदस्य व कवि देवेन्द्र परिहार ने नारी शक्ति व सम्मान पर कविता का पाठ किया. स्वागत भाषण स्टार्स ऑफ टूमारो के सहसंयोजक रामशरण यादव ने किया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा- “आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आप सबकी उपस्थित को पाकर हमारी संस्था गौरवशाली महसूस कर रहा है. कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयोजक रामपाल सिंह ने एवं आभार प्रदर्शन श्रेणिक पारेख ने किया.

इस गरिमामय कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामचरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, देवेंद्र परिहार, आशीष कुमार सोनी, श्रेणिक पारख, सुनील वाधवानी, दीपक जैन, चित्रकांत सिंह, रणवीर सिंह, गोकुलेश सिंह परिहार, गिरीश सुथार, अनीश जैन, श्रेयांश बैद, रघुवंश परिहार सहित स्टार्स आफ टूमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली के सभी सदस्यों का योगदान रहा.

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374