Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

राहुल गांधी ने कहा-लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि

Whats App

कांग्रेस ने रविवार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे समय में, जब लोकतंत्र के सभी स्तंभ ‘‘कमजोर” किए जा रहे हैं, पटेल के योगदान को याद रखना महत्वपूर्ण है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘‘उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।” राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘आज जब हमारे लोकतंत्र के सभी स्तंभ कमजोर किए जा रहे हैं, हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करना होगा। इन स्तंभों का निर्माण करने वाले कांग्रेस नेताओं में से एक महत्वपूर्ण आवाज उनकी भी थी। |

लोकतंत्र की रक्षा करना ही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है।” प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने बारदोली सत्याग्रह में किसानों के हक, स्वाभिमान और सम्मान की आवाज बुलंद की। उनका संघर्ष हमें किसानों के दमन के खिलाफ एवं किसानों के हक के लिए न्याय की लड़ाई में चट्टान की तरह डटे रहने की प्रेरणा देता है।” कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘भारत को एकजुट रखने की इस लड़ाई में, नफरत पर प्यार की जीत सुनिश्चित करने की इस लड़ाई में, हमारे, किसानों को, हमारे लोगों को हमारे देश को बचाने की इस लड़ाई में हम भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल को आज और हर दिन याद करते हैं।” केंद्र 31 अक्टूबर को पटेल की जयंती को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाता है।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374