Breaking
पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी? कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है... हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना? कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?

छठ पर्व अनेकता में एकता के साथ ही स्वच्छता का परिचायक है : राजीव रंजन प्रसाद

Whats App

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 08 नवंबर :: लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर पटना के राजाबाजार स्थित मछली गली में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण सामजिक संस्था “कदम” ने वितरण किया। पूजन सामग्री में सूप में भरकर फल, साड़ी एवं अन्य पूजा सामग्री रख कर वितरण किया गया। उक्त अवसर पर कदम के प्रदेश अध्यक्ष सैयद सबीउद्दीन अहमद ने छठ पर्व की शुभकामना देते हुये कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है। छठ अनेकता में एकता संग स्वच्छता का परिचायक है। प्रकृति से जुड़े इस पर्व में ऊंच-नीच का भेद मिट जाता है। छठ अब बिहार की नहीं रही। इसे उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल समेत कई राज्यों के अन्य राज्यों में मनाया जा रहा है। कदम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि छठ पर्व सूर्योपासना का पर्व है। इस दिन सूर्यदेव की अराधना करने से व्रती को सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। सभी लोग महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें। कदम कर्नाटक की प्रदेश अध्यक्ष पूजा चंद्रा ने कहा कि छठ पूजा पर छठी मईया की पूजा की जाती है। छठ श्रद्धा और विश्वास का पर्व है, जो लोग भक्त‌ि भाव से छठी मैया की पूजा करता है उनकी सभी मनोकामना मैय्या पूरी करती हैं। पटना महानगर अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) खुशबू कुमारी ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार सहित देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। तीन दिनों का इस महापर्व का बिहार के लोगों के दिलों में एक अलग महत्व रखता है। इस अवसर पर कदम मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और समाज सेविका डा. नम्रता आनंद, कदम के प्रदेश महासचिव नागेन्द्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीश कुमार नवेंदु, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक दिवाकर कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव वी.के.सिंह, पटना महानगर अध्यक्ष एजाज अहमद, , पटना जिला सचिव, महिला प्रकोष्ठ सरोज देवी, कर्नाटक प्रदेश सचिव अमित कुमार सिंह, कदम के मीडिया सलाहकार शुभम कुमार, आलोक कुमार,प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

पांच दशकों के जुड़ाव पर लग गया विराम, राहुल ने क्यों छोड़ी अमेठी?     |     कौन हैं दिनेश सिंह, जिन्हें BJP ने रायबरेली से दिया टिकट, फ्लाइट में प्रियंका से कहा था- खतरे में है आपकी कुर्सी     |     हार का डर या रणनीति का हिस्सा…राहुल ने अमेठी के बजाय रायबरेली को क्यों चुना?     |     कांग्रेस ने खत्म किया सस्पेंस, रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार     |     डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374