Local & National News in Hindi

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को शह देने वालों पर अमित शाह ने लिया बड़ा फैसला

0 42

जम्मू कश्मीर में आंत’कवाद के खातमे के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने आज बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर में आ’तंकी गतिविधियों के लिए फंड जुटाने वालों पर अब खैर नहीं। गृह मंत्रालय ने इसके लिए एडीआईजी सीआईडी, जेएंडके पुलिस के नेतृत्व में एक नए टेरर मॉनिटरिंग ग्रुप (TMG) का गठन किया है। इस ग्रुप का गठन आ’तंक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के उद्देश्य से किया गया है।यह टीम आ’तंकियों के लिए फंड जुटाने वाले तमाम चैनलों का पता लगाएगी। इससे भविष्य में टेरर फंडिंग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

ANI

@ANI

Sources: A new Terror Monitoring Group (TMG) has been constituted by Ministry of Home Affairs, recently with Addl. DGP CID J&K, as its Chairman besides representatives from IB, NIA, CBI, CBIC, CBDT & ED as its members.

250 people are talking about this
अमित शाह (AMIT SHAH) के गृह मंत्री का पद संभालते ही वह काफी एक्शन में हैं और बैठकों का दौर लगातार जारी है। गृह मंत्री पिछले पिछले दिनों में कश्मीर को लेकर कई बार बैठक कर चुके हैं। अमित शाह (AMIT SHAH) के गृह मंत्री के तौर पर गृह मंत्रालय में मंगलवार को उनका चौथा दिन है।

अमित शाह (AMIT SHAH) ने पहले दिन यानि 31 मई को पद संभालते के अगले ही दिन यानि एक जून को गृह मंत्रालय ने जुड़े सभी मामलों पर प्रेजेंटेशन लिया। उसके बाद तीन जून को आंतरिक सुरक्षा पर बैठक ली। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ-साथ आईबी चीफ और रॉ चीफ मौजूद थे। बैठक में कश्मीर को लेकर सुरक्षा स्थित पर चर्चा हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !