Breaking
जौनपुर में मायावती ने आखिरी वक्त पर बदला उम्मीदवार, धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटा रायबरेली-अमेठी में कांग्रेस का ‘चक्रव्यूह’, राहुल ही नहीं केएल शर्मा के लिए भी जीत की पटकथा लिखेंगी ... हम सब बहुत परेशान हैं… 15 दिन से लापता तारक मेहता के सोढ़ी के पिता का छलका दर्द राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के 200 यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग अक्षय तृतीया से 4 दिन पहले महंगा हुआ गोल्ड, बेंगलुरु से बड़ौदा तक इतने हुए दाम मालेगांव, 26/11, कसाब… कौन थे हेमंत करकरे जिनके नाम पर फिर गरमाई देश की सियासत? जौनपुर में मायावती ने आखिरी वक्त पर बदला उम्मीदवार, धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटा उत्तराखंड: जंगलों में धधकती आग बिगाड़ सकती है इको सिस्टम, ग्लेशियर पर मंडराया खतरा झारखंड: रांची में ED की रेड, मंत्री के सचिव के नौकर के घर से कैश बरामद, लगा नोटों का ढेर नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार

छठ महापर्व के बाद नई दिल्ली, हावड़ा, अमृतसर के लिए चलेंगी 16 पूजा स्पेशल ट्रेनें

Whats App

हाजीपुरः छठ महापर्व बाद यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल (ईसीआर) के अलग-अलग स्टेशनों से नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनस, हावड़ा, अमृतसर के बीच 12 नवंबर से 16 पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि इन स्टेशनों के लिए वर्तमान में चलाई जा रही पूजा स्पेशल ट्रेनों के अलावा और 16 छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। यह स्पेशल ट्रेन पूर्व से चलाई जा रही फेस्टिवल स्पेशल के अतिरिक्त है।

राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 03358 दानापुर-हावड़ा छठ स्पेशल का परिचालन 12 नवंबर 2021 को किया जाएगा। दानापुर से यह ट्रेन 14.30 बजे प्रस्थान कर 14.50 बजे पटना, 15.40 बजे बख्तियारपुर, 16.10 बजे मोकामा, 17.23 बजे किऊल, 18.50 बजे झाझा स्टेशन पर रुकते हुए 13 नवंबर को 02.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण श्रेणी के 06 कोच लगेंगे।

Whats App

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 03695 राजगीर-आनंद विहार टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 13 नवंबर एवं 16 नवंबर को किया जाएगा। राजगीर से यह ट्रेन 14.45 बजे प्रस्थान कर 15.15 बजे बिहारशरीफ, 16.00 बजे बख्तियारपुर, 17.10 बजे पटना, 17.48 बजे आरा, 18.53 बजे बक्सर, 20.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रुकती हुई अगले दिन 10.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 18 कोच लगेंगे। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 03696 आनंद विहार टर्मिनस-राजगीर फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 14 नवंबर एवं 17 नवंबर को किया जाएगा। आनंद विहार से यह ट्रेन 12.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.00 बजे राजगीर पहुंचेगी।

जौनपुर में मायावती ने आखिरी वक्त पर बदला उम्मीदवार, धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटा     |     रायबरेली-अमेठी में कांग्रेस का ‘चक्रव्यूह’, राहुल ही नहीं केएल शर्मा के लिए भी जीत की पटकथा लिखेंगी प्रियंका गांधी     |     हम सब बहुत परेशान हैं… 15 दिन से लापता तारक मेहता के सोढ़ी के पिता का छलका दर्द     |     राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के 200 यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर्स, कार्रवाई की मांग     |     अक्षय तृतीया से 4 दिन पहले महंगा हुआ गोल्ड, बेंगलुरु से बड़ौदा तक इतने हुए दाम     |     मालेगांव, 26/11, कसाब… कौन थे हेमंत करकरे जिनके नाम पर फिर गरमाई देश की सियासत?     |     जौनपुर में मायावती ने आखिरी वक्त पर बदला उम्मीदवार, धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट कटा     |     उत्तराखंड: जंगलों में धधकती आग बिगाड़ सकती है इको सिस्टम, ग्लेशियर पर मंडराया खतरा     |     झारखंड: रांची में ED की रेड, मंत्री के सचिव के नौकर के घर से कैश बरामद, लगा नोटों का ढेर     |     नोएडा में धर्मांतरण का खेल, ईसाई धर्म अपनाने का दिया जा रहा था लालच; 6 गिरफ्तार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374