Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

CCTV में कैद हुई पूर्णिया में पूर्व जिप सदस्य की हत्या, पहली गोली से नहीं हुई मौत तो ऐसे किया फायर

Whats App

पूर्णिया: शुक्रवार की शाम पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के सरसी बाजार में धमदाहा प्रखंड के क्षेत्र संख्या दस के पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह हत्या कर दी गई। रिंटू को दो गोलियां मारी गई। ये पूरी वारदात बाजार की एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सामने आए फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक कम उम्र का युवक बंदूक लिए दुकान के फुटपाथ की तरफ तेजी से दौड़कर आता है और वहां खड़े रिंटू पर फायर झोंकता है।

पहली गोली मारते ही अपराधी युवक फरार होने लगता है लेकिन वो एकाएक फिर वापस लौटता है। वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि जैसे वापस लौटे अपराधी युवक ने जमीन पर गिर पड़े रिंटू सिंह की सांसें चेक की और फिर एक और गोली उसके शरीर से सटाकर मार दी। इसके बाद वो वहां से फरार हो निकला। इस वारदात के बाद कुछ देर के लिए पूरे बाजार में सन्नाटा सा पसर जाता है। सीसीटीवी के मुताबिक वहां खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है।

Whats App

पुलिस ने सीसीटीवी के इस फुटेज की पड़ताल शुरू कर दी है। उपलब्ध फुटेज से यह संभावना है कि दूसरा बदमाश सड़क के दूसरी तरफ बाइक पर सवार था और फिर दोनों एक साथ वहां से फरार हो गया। फिलहाल उपलब्ध फुटेज के आधार पर हत्यारे की शिनाख्त की कोशिश चल रही है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई है।

धमदाहा प्रखंड के क्षेत्र संख्या दस के पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की हत्या पर स्वजनों व समर्थकों का आक्रोश फूट पड़ा है। शनिवार की सुबह ही समर्थक शव को लेकर सरसी चौक पर पहुंच गए और चौराहे पर शव रख हंगामा शुरु कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सरसी थाना में भी जमकर तोड़फोड़ की। थाना की अस्थाई घेराबंदी के साथ थाना का फर्नीचर आदि भी क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ ने एन एच 107 व एस एच 77 को पूरी तरह जाम कर दिया है। दोनों ही पथों पर जगह-जगह टायर व लकड़ियां जलाकर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है।

इधर भीड़ का आक्रोश देख बाजार की एक भी दुकानें अब तक नहीं खुली है। भीड़ को नियंत्रित करने की पुलिस की अब तक की कोशिश विफल रही है। यद्यपि पुलिस ने कई बार भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन भीड़ टस से मस नहीं हो रही है। आक्रोशित लोग वरीय अधिकारियों के आने व हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही शव सौपने की बात पर अडिग है।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374