Breaking
गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी? शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही 40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा... छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की ... पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर जीतेगा तो भाजपा नेता ही, लेकिन मतदान जरूर करें और अकल ठिकाने लाएं, इंदौर की जनता से जीतू पटवारी की अ...

विराट कोहली को आखिर क्यों क्रिकेट के हर फार्मेंट की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए, शाहीद अफरीदी ने बताया

Whats App

नई दिल्ली। भारतीय टी20 क्रिकेट का एक नया अध्याय न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज के साथ शुरू हो जाएगा क्योंकि अब टीम के कप्तान विराट कोहली नहीं बल्कि रोहित शर्मा हैं। विराट ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है और वो अब भी भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शाहीद अफरीदी का मानना है कि कोहली को अब हर प्रारूप की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। अफरीदी को लगता है कि कोहली को अब पूरी तरह से अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करनी करनी चाहिए और कप्तान रहते वो ऐसा नहीं कर पाएंगे।

शाहीद अफरीदी ने शमा टीवी पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वह भारतीय क्रिकेट के लिए एक अद्भुत ताकत रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा होगा अगर वो क्रिकेट के हर प्रारूप की कप्तानी छोड़ दें। वहीं अफरीदी ने रोहित शर्मा के बारे में कहा कि मैं उनके साथ आइपीएल में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुका हूं और वो बेहद उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं साथ ही उनका शाट सेलेक्शन शानदार होता है। जहां पर जरूरत होती है वो शांत रहते हैं, लेकिन जहां एंगर दिखाने की जरूरत होती है वो ऐसा भी करते हैं। उन्हें कप्तान के तौर पर एक मौका जरूर मिलना चाहिए था।

Whats App

वहीं विराट कोहली की कप्तानी के बारे में अफरीदी ने कहा कि मुझे लगता है कि विराट कोहली को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए और अपने बचे हुए क्रिकेट का आनंद उठाना चाहिए। वो दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज हैं और कप्तानी छोड़ने के बाद वो बिना किसी दवाब के खुलकर खेल सकते हैं। कप्तान छोड़ने की वजह से वो अपने क्रिकेट का पूरा लुत्फ उठा पाएंगे। विराट कोहली आरसीबी की भी कप्तानी छोड़ चुके हैं। वहीं उनकी वनडे कप्तानी के बारे में टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी कहा है कि वो वनडे टीम की भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। हालांकि इस बार की चर्चा हो रही है कि बीसीसीआइ टी20 और वनडे टीम के लिए अलग साथ ही टेस्ट टीम के लिए अलग कप्तान नियुक्त कर सकता है। ऐसे में कोहली साल 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कप्तान बने रहेंगे या नहीं इस पर संदेह है।

गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस     |     कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी?     |     शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही     |     40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज     |     बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा…     |     छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य     |     जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे     |     भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की     |     पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर     |     जीतेगा तो भाजपा नेता ही, लेकिन मतदान जरूर करें और अकल ठिकाने लाएं, इंदौर की जनता से जीतू पटवारी की अपील     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374