Breaking
AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद? मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला

पटना में दिनदहाड़े 45 लाख रुपए की लूट:गाड़ी में स्क्रैच लगने के बहाने रोककर पूर्व मंत्री वीणा शाही के स्टाफ से लूट लिए रुपए

Whats App

रिपोर्ट – अनमोल / अमित कुमार

*अटल पथ पर इसी कार से हुई रुपए की लूट।

पटना में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े 45 लाख रुपए की लूट हो गई। अपराधियों ने बिहार की पूर्व मंत्री वीणा शाही के स्टाफ से रुपए लूट लिया। कैश लूट की यह वारदात अटल पथ पर हुई है। लूट की सूचना पर पाटलिपुत्रा थाना समेत पटना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि 3 बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने कैश लूट की इस वारदात को अंजाम दिया है।
दोपहर 2:57 बजे पूर्व मंत्री का असिस्टेंट मैनेजर संजीव सिंह अपने एक साथी के साथ 45 लाख रुपए पूर्व मंत्री के न्यू पाटलिपुत्रा स्थित घर से लेकर चला था। व्हाइट कलर की कार से आर ब्लॉक जाना था। वहां सोन भवन के बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में रुपए जमा करना था। कार में संजीव के साथ उसका एक साथी स्टाफ और ड्राइवर चंदन शर्मा था। कुल तीन लोग कार में थे। संजीव के अनुसार, न्यू पाटलिपुत्रा से अटल पथ पर आए। कार कुछ दूर आगे उदय चौक के पास पहुंची ही थी कि एक बाइक अचानक से ड्राइवर के साइड सट गई। इसके बाद बाइक सवार ने गाड़ी में स्क्रेच लगने की बात कह जबरन कार को रूकवा दिया। बाइक सवार बहस करने लगा।
इसी बीच 2 बाइक पर सवार 4 और अपराधी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर कार को घर लिया। अपने पास से पिस्टल निकाला। इसके बाद RTGS फॉर्म वाला बैग लिया। फिर कैश से भरा झोला छीनने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर अपराधियों ने ड्राइवर और संजीव को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद पिस्टल का डर दिखाकर कैश वाला झोला लूटकर फरार हो गए। सिटी SP सेंट्रल अम्बरीश राहुल ने इस वारदात की पुष्टि की है। हालांकि, लूटे गए कैश को वो 45 की जगह 41 लाख रुपए बता रहे हैं।
मास्क और हेलमेट पहने थे अपराधी
वीणा शाही बिहार में कांग्रेस की सरकार में मंत्री रह चुकी है। बीच में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU में भी रही हैं। पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले ये वापस कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। संजीव सिंह के अनुसार, इनका वैशाली में होंडा का शोरूम है। बिजनेस के कलेक्शन का रुपए लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे। मगर, उससे पहले लूट हो गई। सभी अपराधियों ने मास्क और हेलमेट से अपने चेहरे को कवर कर रखा था। अब पुलिस की टीम इस मामले की जांच कर रही है। न्यू पाटलिपुत्रा से लेकर अटल पथ के वारदात स्थल तक में लगे CCTV कैमरे को खंगाला जा रहा है। फुटेज के जरिए पता किया जा रहा है कि अपराधी कहां से पीछे लगे थे।

AAP से गठबंधन-बाहरियों को टिकट… अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद?     |     मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374