Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

मप्र के खंडवा में विवाद के बाद जमकर हुआ पथराव, भारी पुलिस बल तैनात; FIR दर्ज

Whats App

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद दो समूहों ने एक- दूसरे पर जमकर पथराव किया। घटना सोमवार मध्यरात्रि की है। इस पथराव की घटना में पुलिस बल कुछ ही देर में वहां पहुंच गया, लेकिन पर्याप्‍त फोर्स न होने के कारण पुलिस पथराव करने वालों लोगों को नियंत्रित नहीं कर सकी। इसके बाद कंजर मोहल्‍ले से लगे दूसरे इलाके भगत सिंह चौक पर भी एक शादी समारोह के शामियाने में पत्‍थरबाजी शुरू हो गई। दोनों समूह के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्‍थरबाजी की। इसी बीच शामियाने में कुछ लोगों ने पत्‍थरबाजी करते हुए आग लगा दी। वहीं, खड़े दोपहिया वाहन भी आग की चपेट में आ गए, जिसमें एक बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया, जिसके बाद वहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।

पथराव करने वालों पर दर्ज हुई एफआइआर

सोमवार रात को पथराव की घटना के बाद पुलिस ने भगत सिंह चौक के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए वहां खड़े खस्‍ताहाल वाहन और कबाड़ को हटाया। इन्‍हीं की आड़ में जमकर पथराव किया गया था। पथराव करने वालों पर कोतवाली थाने में तीन एफआइआर दर्ज हो चुकी है। मंगलवार सुबह जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी भगत सिंह चौक पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। यहां काफी कबाड़ पड़ा हुआ था। साथ ही कई खराब वाहन भी वहां खड़े हुए थे। इन्‍हें हटाने की कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक जारी रही।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374