Breaking
महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु ने दूसरे का फोड़ा सिर, प्रेग्नेंट पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद रेवन्ना मामला: राहुल गांधी ने सीएम सिद्धरमैया को लिखा लेटर, जानें क्या कहा आयरा-नुपूर की शादी का नया वीडियो आया सामने, बेटी की शादी पर खूब रोए थे आमिर खान खूनी झड़प में बदली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई, स्कूल के बाहर चाकूबाजी में दो घायल सत्ता में बने रहने के लिए BJP हिंदुओं में डर पैदा करने की कर रही है कोशिश, फारूक अब्दुल्ला ने साधा न... मई का महीना कूल-कूल… दिल्ली-UP, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से लोगों को मिलेगी... ‘जानते थे फिर भी रेवन्ना को दिया टिकट’… कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र का पीएम पर हमला पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल पाकिस्तान में बिरयानी को लेकर बवाल, पैसे मांगने पर भड़के ग्राहकों ने की तोड़फोड़ पलक झपकते पार करते बाइक… मॉडिफाइड कर 5000 में करते थे सेल, पुलिस ने 3 को दबोचा

एक-एक मुट्ठी मिट्टी छूकर किसानों ने रायपुर में जैविक खेती का लिया संकल्प

Whats App

रायपुर। भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश का राज्य स्तरीय दो दिवसीय अधिवेशन मंगलवार को राजधानी के सरस्वती शिक्षण संस्थान, रोहिणीपुरम में शुरू हुआ। सम्मेलन के दौरान प्रदेश भर के किसान सुबह 11 बजे अपने खेत की एक मुट्ठी मिट्टी लेकर एकजुट हुए। किसान नेताओं के साथ किसानों ने मिट्टी छूकर जैविक खेती का संकल्प लिया। इसके बाद प्रत्येक तीन वर्ष में भारतीय किसान संघ द्वारा नई कार्यकारिणी का निर्वाचन करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

अधिवेशन के पहले दिन दोबारा सुरेश चंद्रवंशी को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। इसी तरह गजानन दिग्रसर को कोषाध्यक्ष और नवीन शेष महामंत्री चुने गए हैं। इस अधिवेशन में किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित कुल 21 लोगों की कार्यकारिणी का चयन किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरे प्रदेश के सभी जिलों के किसानों का प्रतिनिधित्व रहा।
Whats App
निकाली भव्य शोभायात्रा
चुनाव प्रक्रिया के बाद भारतीय किसान संघ द्वारा दोपहर तीन बजे से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो सरस्वती शिक्षण संस्थान, रोहिणीपुरम से प्रारंभ होकर राजकुमार कालेज से आश्रम तिराहे से वापस होकर सरस्वती शिक्षण संस्थान जाकर विलीन हुई।
स्वस्थ मिट्टी का होना जरूरी : मोहनी मोहन
भूमि सुपोषण कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी जिलों के कार्यकर्ता अपने-अपने गांव से एक मुट्ठी मिट्टी लाए थे। सभी ने मिलकर एक संकल्प लिया है कि भूृमि सुपोषण का कार्यक्रम प्रदेश भर में हर किसान तक पहुंचाएंगे। इसमें राष्ट्रीय मंत्री मोहनी मोहन मिश्र ने कहा कि फसल के लिए जिस तरह मिट्टी का होना जरूरी है, उसी तरह से स्वस्थ मिट्टी का होना भी जरूरी है। पारंपरिक तरीके से हम गोबर खाद का उपयोग करेंगे और गो पालन करें, ताकि जैविक खेती को बढ़ावा मिले। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी ने कहा कि हर किसान हमारा नेता है, उससे हमारा नाता है। इस नारा को फलीभूत करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे
इस तरह हुई पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया
सभी की सहमति से सुरेश चंद्रवंशी को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। सुरेश चंद्रवंशी के कार्यकाल पर जिलाध्यक्ष बिलासपुर के धीरेंद्र दुबे ने प्रकाश डाला और उनके नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष के लिए दोबारा दिया। उनके कार्यकाल 2019 से लेकर 2021 तक के लिए तीन साल के लिए कार्यकाल में दो साल कोरोना काल में गुजरा है। इस दौरान की जो भी गतिविधियां थीं, वे बहुत ही सुचारु रूप से चली हैं। जिले से विकासखंड और ग्राम पंचायत और गांव की इकाई तक संगठन का संदेश पहुंचा है। संगठन की गतिविधियां भी बेहतर रही हैं। इनके समर्थन में दंतेवाड़ा के जिलाध्यक्ष मधुसूदन सिंह और धमतरी के जिलाध्यक्ष लालाराम चंद्राकर ने उनके नाम को सर्व सहमति से समर्थन किया। आखिर में सुरेश चंद्रवंशी को दोबारा अध्यक्ष बना दिया गया है।

इसी तरह महामंत्री के चयन के लिए नवीन शेष के नाम का प्रस्ताव रायपुर के जिला मंत्री लोकेश्वर साहू ने प्रस्तावित। समर्थन में सोनू तिवारी जिला महामंत्री बिलासपुर और छेदीलाल यादव जांजगीर चांपा के महामंत्री ने समर्थन किया। कोषाध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव गजानंद दिग्रसकर उनको पुन: उनके नाम का प्रस्ताव माधव सिंह जिला कोषाध्यक्ष बिलासपुर और समर्थन में नंदकुमार चंद्रवंशी जिला कोषाध्यक्ष कबीरधाम और राजेंद्र कुमार साहू धमतरी के जिला कोषाध्यक्ष ने समर्थन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रांत संगठन मंत्री तुलराम , विशेष आमंत्रित महंत वेदप्रकाशाचार्य महाराज लक्ष्मीनारायण मंदिर रामकुंड, डा. विशाल चंद्राकर अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य और प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु ने दूसरे का फोड़ा सिर, प्रेग्नेंट पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद     |     रेवन्ना मामला: राहुल गांधी ने सीएम सिद्धरमैया को लिखा लेटर, जानें क्या कहा     |     आयरा-नुपूर की शादी का नया वीडियो आया सामने, बेटी की शादी पर खूब रोए थे आमिर खान     |     खूनी झड़प में बदली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई, स्कूल के बाहर चाकूबाजी में दो घायल     |     सत्ता में बने रहने के लिए BJP हिंदुओं में डर पैदा करने की कर रही है कोशिश, फारूक अब्दुल्ला ने साधा निशाना     |     मई का महीना कूल-कूल… दिल्ली-UP, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत     |     ‘जानते थे फिर भी रेवन्ना को दिया टिकट’… कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत्र का पीएम पर हमला     |     पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल     |     पाकिस्तान में बिरयानी को लेकर बवाल, पैसे मांगने पर भड़के ग्राहकों ने की तोड़फोड़     |     पलक झपकते पार करते बाइक… मॉडिफाइड कर 5000 में करते थे सेल, पुलिस ने 3 को दबोचा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374