Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

टीलाजमालपुरा इलाके में होटल मैनेजर की हत्या

Whats App

भोपाल। होटल रामा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीलाजमालपुरा इलाके में होटल मैनेजर की हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे उस दौरान हुई जब मैनेजर बैरसिया बस स्टैण्ड की तरफ पैदल बस पकड़ने का जा रहा था। तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने उसे घेर कर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। मौके पर ही खून से लतपथ मैनेजर सड़क पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। थोड़ी देर तक चले उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल, हत्या की वजह, आरोपियों का पता नहीं चला है। पुलिस को घटना स्थल के पास लगे कैमरे में दो लोग हमला करते हुए दिख रहे हैं।पुलिस के मुताबिक, निपानिया जाट ईंटखेड़ी में रहने वाले वसीम खान (35) पिता शरीफ खान अल्पना तिराहे के पास स्थित होटल रामा में मैनेजर थे। वह हर रोज घर से बस से अपडाउन करते थे। मंगलवार को ड्यूटी पूरी करने के बाद वह आटो से सिंधी कालोनी चौराहे के पास पहुंचे। इसके बाद पैदल ही बैरसिया बस स्टैण्ड की तरफ जा रहे थे। बस स्टैण्ड से 100 मीटर पहले पहुंचे ही थे कि तभी बाइक सवार दो लड़के आए। दोनों ने उन्हें घेर लिया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले दोनों ने चाकू से हमले कर दिए। सीने में चाकू की गहरी चोट लगने से उनकी मौत हो गई। सिर में भी चाकू के निशान मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि मैनेजर की हत्या करने के लिए आरोपी होटल से उसका पीछा करते हुए आए होंगे।वसीम के भाई इसरार ने बताया कि वसीम बहुत शांत लड़का था। उसका कभी किसी से विवाद नहीं हुआ। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। इसरार ने आशंका जाहिर की हमलावर किसी और को मारने आए होंगे। धोखे से मेरे भाई पर हमला कर दिया। मेरे भाई का किसी से विवाद नहीं था। वसीम के एक बेटा, दो बेटियां हैं। वह करीब 17 साल से होटल में नौकरी कर रहे थे।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374