Breaking
उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन? आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी श...

शराबबंदी को लेकर कांग्रेस ने दिया नीतीश सरकार को नया फॉर्मूला, ऐसे पीने पर लगेगी रोक

Whats App

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हैं। बताया जाता है कि सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में अपनी आंख की जांच कराएंगे इसके बाद शुक्रवार को वे पटना लौट आएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य जांच को लेकर दिल्ली जाने पर सूबे के विपक्षी दल लगाता तंज कस रहे हैं। जमुई सांसद चिराग पासवान के बाद अब कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा है कि बिहार स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसके साथ ही कांगेस नेता ने शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार को सुझाव दिया।

‘बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल’

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है। कोरोना काल में सूबे के क्या हालात थे ये सबको पता है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में डॉक्टर्स नहीं हैं तभी तो सीएम इलाज कराने दिल्ली जा रहे हैं। बिहार की जनता के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था के ठीक होगा तो सबका यहां इलाज हो जाएगा।

Whats App

कांग्रेस ने दिया नया फार्मूला

शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 नवंबर को समीक्षा बैठक की थी। इस पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि प्रशासन के तंत्र बिल्कुल फेल हैं। अन्य राज्यों से बिहार में शराब आती है और सूबे के गांव गांव में शराब बिक रही है। अजीत शर्मा ने कहा कि सरकार को शराबबंदी से राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार शराब की कीमत तीन गुना ज्यादा कर दे तो लोग ऐसे ही शराब नहीं पीएंगे। अगर पैसे वाले पीएंगे तो उससे जो राजस्व आएगा, उस पैसो से जिलों में कारखाने खोलकर युवकों को रोजगार दिया जाए।

‘पूरे देश में लागू हो शराबबंदी’

कांग्रेस विधायक ने यह मांग की है कि, बिहार में एनडीए की सरकार है। ऐसे में बिहार सरकार को केन्द्र सरकार से ये मांग करनी चाहिए की कि पूरे देश में शराबबंदी कानून लागू कर दी जाए। अगर ऐसा हो जाएगा तो बिहार में शराब आएगी ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शराबबंदी के नाम पर बिहार में लूट मची है। चौकीदार और थानेदार पर तो पहले भी कार्रवाई होती ही थी। अगर जिले में शराब पकड़ी जाती है तो सरकार को डीएम पर एक्शन लेना चाहिए।

उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार     |     प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी     |     आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग     |     महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत     |     दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी     |     राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन?     |     आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान     |     दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा     |     मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव     |     दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374