Breaking
आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस सम्भल में वोटिंग के बीच बवाल, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 मुश्किल में, शूटिंग रोकने की मांग, कोर्ट में लगाई गई याचिका बाबर आजम ने 3 छक्के मार दिए तो अपना यूट्यूब चैनल बंद कर दूंगा, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी खुली चुनौती इस सरकारी बैंक के फंड ने किया मालामाल, एक लाख को बना दिया 84 लाख गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी? शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही

छात्रों को खुद करनी पड़ेगी पीने के पानी की व्यवस्था, भागलपुर में 37 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

Whats App

भागलपुर : सीबीएसई दसवीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। बोर्ड की परीक्षा में कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए जहां छात्रों को निर्देशित किया जा रहा है। वहीं स्कूल को भी कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करना होगा। सीबीएसई के सिटी कार्डिनेटर आरसी शर्मा ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को सैनिटाइजर लाना होगा। इसके साथ ही उन्हें मास्क लगाकर परीक्षा केंद्र पर आना होगा।

पहले छात्रों को परीक्षा के दौरान स्कूल में ही पीने का पानी दिया जाता था, लेकिन अब उन्हें पानी के लिए अपना पारदर्शी बोतल लाना होगा। प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 12 छात्र होंगे। सभी छात्र एक दूसरे से कम से कम तीन फीट की दूरी पर बैठेंगे। एक डेस्क पर एक छात्र बैठेगा। यदि कमरा की जगह हॉल हो तो भले छात्रों की संख्या अधिक होगी, लेकिन किसी के बीच तीन-तीन फीट से कम की दूरी नहीं होगी। जिन स्कूलों के पास सैनिटाइजिंग टनल है, वे इसका उपयोग कर सकते हैं।

जानकारी हो कि भागलपुर में कुल 37 केंद्रों पर दसवीं की परीक्षा होनी है। उसमें से 10 वीं की पहली परीक्षा 22 दिसंबर को होनी है। जबकि मुख्य विषयों की परीक्षा 30 नवंबर से होगी। वहीं 12 वीं की मुख्य परीक्षा एक दिसंबर से होगी।

Whats App

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से स्काउट गाइड ने मोह लिया मन

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड के निर्देश पर शुक्रवार को बरारी सीढ़ी घाट पर भारत स्काउट और गाइड के कैडेटों द्वारा सफाई अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता तथा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंटर लेवल गणपत ङ्क्षसह उच्च विद्यालय कहलगांव, चंपादेव बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरमारी पीरपैंती के गाइडों ने नमामि गंगे से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति से सबों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में उर्दू बालिका उच्च विद्यालय भागलपुर, एसडी मोहनलाल बालिका उच्च विद्यालय मिर्जनहाट, टीएनबी कॉलेजिएट स्कूल भागलपुर, दुर्गाचरण उच्च विद्यालय भागलपुर के 150 की संख्या में स्काउट गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर, गाईडर ने भाग लिया। डांस, चित्रकला, सफाई आदि कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव प्रवीण कुमार झा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट विपिन कुमार ङ्क्षसह, जिला संगठन आयुक्त गाइड आकांक्षा प्रिया, स्काउटर एमडी आरिफ हुसैन, रवि भारती, गायडर जाया मल्लिक, सहायक प्रशिक्षक अनुप्रिया, रोवर रितीश शर्मा, रेंजर रंभा कुमारी, स्काउट कुंदन ने अहम भूमिका निभाई।

आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |     सम्भल में वोटिंग के बीच बवाल, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक     |     अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 मुश्किल में, शूटिंग रोकने की मांग, कोर्ट में लगाई गई याचिका     |     बाबर आजम ने 3 छक्के मार दिए तो अपना यूट्यूब चैनल बंद कर दूंगा, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी खुली चुनौती     |     इस सरकारी बैंक के फंड ने किया मालामाल, एक लाख को बना दिया 84 लाख     |     गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस     |     कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी?     |     शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374