Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

महिला सीएलजी मैंबर ने  ​​​​​​​हैडकांस्टेबल को घर बुलाकर बनाई अश्लील क्लिप, रुपए मांगे तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Whats App

श्रीगंगानगर: पदमपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं।​​​​​​ आमतौर पर हनी ट्रैप में फंसने वालों को बचाने के लिए पुलिस पहुंचती है लेकिन जिले के पदमपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां महिला सीएलजी मैंबर ने थाने के हैड कांस्टेबल को ही हनीट्रैप का शिकार बना लिया। मामला तब खुला जब महिला सीएलजी मैंबर ने हैड कांस्टेबल के अश्लील वीडियो क्लिप बना लिए और उससे तीन से चार लाख रुपए की मांग करने लगी। हैडकांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के ऐसे ही कुछ और मामलों में जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में अभी पुलिस को और शिकायतें मिल रही है।ऐसे कांस्टेबल फंसा जाल मेंताजा मामला जिले के पदमपुर पुलिस थाने का है, जहां तैनात कांस्टेबल गुरदेव सिंह ने इस संबंध में बुधवार देर रात मामला दर्ज करवाया। उसने बताया कि थाने की सीएललजी मैंबर सुखप्रीत कौर ने उसे इलाके से गायब हुई एक युवती के उसके घर होने की बात कहकर उसे अपने घर बुलाया। कांस्टेबल के आरोपी सीएलजी मैंबर के घर पहुंचने पर उसने उसे अपने घर के अंदर कमरे में बैठाया और बाहर से दरवाजा बंद करवा दिया। आरोपी महिला के साथ मौके पर एक और महिला भी मौजूद थीं। जिसने उसकी अश्लील क्लिप बना ली।16 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तारपुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुखप्रीत कौर पत्नी तेजेन्द्र सिंह (40) जाति जटसिख व विमला पत्नी पोकरराम जाति नायक उम्र 30 साल दोनों निवासी 1 डीडी और आँचल पत्नी मन्नू शर्मा निवासी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से अश्लील क्लिप और लूटपाट की राशि 1420 रुपये भी बरामद कर ली है।जबरन बनाए अश्लील वीडियोपदमपुर थाने के हैड कांस्टेबल गुरदेव सिह ने बताया कि सीएलजी सदस्य सुखप्रीत कौर ने एक युवती की बरामदी के मामले में उसे अपने घर बुलाया। फिर कमरे में बंद कर जबरन अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल कर बदनामी का भय दिखा 3-4 लाख रुपये मांगे । घटना के 16 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया।बेटे को विदेश भेजने के लिए रची साजिशआरोपी महिला सुखप्रीत कौर ने बताया कि उसे अपने बेटे को विदेश भेजना है और इसके लिए रुपए की जरूरत थी। इसी कारण उसने यह साजिश रची। सीएलजी मेम्बर होने के नाते सुखप्रीत ने थाने के एचएम की कुछ समय पहले सुनवाई नहीं करने की शिकायत की थी। इसके बाद एचएम गुरदेव उससे दबने लगा। इसी बात का उसने फायदा उठाया। बुधवार को सुखप्रीत ने गुरदेव सिंह को फ़ोन कर बताया कि कुछ दिन पहले गांव से गायब हुई लड़की उसके घर है ।इस पर गुरदेवसिंह सुखप्रीत के घर पहुंचा। उसे फंसाने के लिए सुखप्रीत ने अपने घर पर काम करने वाली विमला नायक और अपनी दोस्त आँचल को साजिश में शामिल कर लिया। गुरदेव सिंह जैसे ही उसके घर पहुंचा। सुखप्रीत कौर ने उसे कमरे में बिठाया और बाहर से गेट बंद करवा दिया। उसने गुरदेव का अश्लील वीडियो बना लिया।डेढ़ लाख रुपए देना तय कर पुलिस ने पकड़ाअश्लील क्लिप बनाने के बाद आरोपी महिला सुखप्रीत हैड कांस्टेबल गुरदेव से 4 लाख रुपये मागने लगी। यह जानकारी मिलने पर डीएसपी सुरेंद्र राठौड़ ओर एसएचओ रामकेश मीना ने आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार शाम से आरोपी महिला के रुपए मांगने के लिए करीब 10 फ़ोन आये। आरोपी महिला ने हैड कॉन्स्टेबल से नया मोबाइल खरीदने के लिए कुछ रुपये ऑनलाइन उसके खाते में ट्रांसफर करने को कहा। पुलिस ने दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग की। गुरुवार दोपहर तक मामला डेढ़ लाख रुपये में तय हो गया।कई बार बदली रुपए लेने की जगहआरोपी महिला ने रुपये लेने के लिए फ़ोन कर कई बार जगह बदली। हैड कांस्टेबल ने बात किसी को लीक नही करने का भरोसा दिलाया तो सुखप्रीत ने उसे गांव की तरफ नहर पर पैसे लेने के लिए बुलाया। सुखप्रीत पकड़े जाने के डर से खुद नही आई बल्कि साजिश में शामिल विमला नाम की महिला को भेजा। पुलिस ने योजना के अनुसार उन्हें पकड़ लिया।पुलिस को दी धमकीपकड़े जाने के बाद भी आरोपी महिला सुखप्रीत घबराई नहीं बल्कि डीएसपी सहित सभी पुलिसकर्मियों को धमकाया। थाने आने के बाद जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने सारी वारदात कबूल ली। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374