Breaking
बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में... फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया... इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर? चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर? WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान

अज्ञात युवकों ने कॉलेज कैंटीन में बैठे 3 छात्रों पर किया तेजधार हथियार से हमला; 1 की हालत गंभीर

Whats App

हिसार: पॉलिटेक्निक कॉलेज का मुख्य द्वार।हिसार के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार दोपहर कुछ युवकों ने तीन छात्रों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एक छात्र के पेट में चाकू लगा जबकि उसके दो साथी भी घायल हो गए। चाकू लगने से घायल छात्र का नाम राहुल है। उसे हिसार सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।दिनदहाड़े हुए इस घटना के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों में भय का माहौल बना हुआ है। इस बीच घायल छात्र का इलाज करवाने के लिए कॉलेज फैकल्टी भी सिविल अस्पताल पहुंची।जानकारी के अनुसार चाकू लगने से घायल हुआ राहुल मुंडाल का रहने वाला है। वह फैशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में फर्स्ट ईयर का छात्र है। बुधवार दोपहर को राहुल अपने दो दोस्तों नवीन और मनीष के साथ कॉलेज कैंटीन में चाय पी रहा था। उसी दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और तीनों पर हमला कर दिया। हमलावर युवकों ने चाकू से राहुल के पेट पर वार किया। बीच-बचाव की कोशिश करने पर नवीन और मनीष को भी चोटें आईं।कॉलेज कैंटीन में हमले की सूचना के बाद अफरा तफरी मच गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। हमले के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सिविल अस्पताल में आकर मामले की जानकारी ली।कॉलेज प्रबंधन पूरी घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगालेगा और हमलावरों की पहचान करके पुलिस को सीसीटीवी उपलब्ध करवाएगा। कॉलेज में छात्र पर हमले से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश-गोल्ड जब्त     |     फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश     |     दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP     |     कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया गया पोस्टर     |     इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने     |     ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?     |     चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?     |     WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा     |     आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर     |     गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374