Breaking
डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल

वैज्ञानिकों ने की पर्माफ्रॉस्ट के नीचे माइक्रोब्स की खोज

Whats App

ओटावा। मैकगिल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पर्माफ्रॉस्ट के नीचे ऐसे माइक्रोब्स की खोज की है जो आज तक कभी नहीं मिले थे। पर्माफ्रॉस्ट मिट्टी, बजरी या रेत के नीचे जमी बर्फ को कहते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि ये जीव अकार्बनिक यौगिक मीथेन, सल्फाइड, सल्फेट, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड को भोजन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये अकार्बनिक यौगिक मंगल पर भी मिलते हैं। ऐसे में संभव है कि वहां भी इस तरह के माइक्रोब हों।विश्लेषण के पहले लेखक इसमे जे ने कहा, ‘एक्टिव माइक्रोब का पता लगाने से पहले तलछट पर काम करने में लंबा समय लग गया। पर्यावरण की सॉल्टीनेस इन्हें निकालने और इनकी सीक्वेंसिंग दोनों में हस्तक्षेप करती है। ऐसे में जब हमें माइक्रोब मिले तो ये हमारे लिए संतुष्टि से भरा था।’ शोधकर्ता आर्कटिक के लॉस्ट हैमर स्प्रिंग में मौजूद 110 माइक्रोब के डीएनए से जीनोम बनाने में कामयाब हुए। इनमें से कई ऐसे हैं जिन्हें आज तक नहीं देखा गया।
वैज्ञानिकों को इससे ये पता लगाने में मदद मिलेगी कि आखिर ये जीव इस सख्त वातावरण में कैसे रह सकते हैं। मैकगिल के ही एक अन्य शोधकर्ता ने कहा, ‘लॉस्ट हैमर स्प्रिंग से हमें जो रोगाणु मिलें हैं वे आश्चर्यजनक हैं, क्योंकि वे अन्य सूक्ष्म जीवों की तुलना में जीवित रहने के लिए जैविक सामग्री जैसे ऑक्सीजन पर निर्भर नहीं रहते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ये जीव जिंदा रहने के लिए अकार्बनिक यौगिक जैसे मीथेन, सल्फाइड, सल्फेट, कार्बन मोनोऑक्साइड और कार्बन डाईऑक्साइड को खाते हैं, जो मंगल पर मिलता है।’
बता दें कि दुनिया भर की स्पेस एजेंसी दूसरे ग्रहों पर जीवन की खोज में लगी हैं। लेकिन अब वैज्ञानिकों का मानना है कि एलियन से जुड़ा ब्लूप्रिंट पृथ्वी की सबसे ठंडी जगहों में से एक में मौजूद हो सकता है। कनाडा के हाई आर्कटिक क्षेत्र में ऑक्सीजन मुक्त वातावरण है, जिसके लक्षण मंगल ग्रह की कुछ जगहों के साथ मिलते हैं। बड़ी मात्रा में नमक और ठंडा वातावरण इनमें से एक है। समान वातावरण के चलते वैज्ञानिकों मान रहे हैं कि इससे उन्हें ये पता चलेगा कि मंगल पर किस-किस तरह का जीवन मिल सकता है।

डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374