Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

गोपालगंज। ढाई लाख के धोखाधड़ी मामले में कोर्ट के पहल पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Whats App

हितेश वर्मा।

ढाई लाख रुपया धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के खजुहटी दया गिरी के टोला के जयप्रकाश कुमार सिंह ने थाने में दो लोगों के खिलाफ ढाई लाख रुपये धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————————————-
युवक को घायल कर नगदी व चेन छीनी
बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के कतालपुर गांव के अशफाक अहमद को पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर बारह हजार रुपए नगद व 60 हजार रुपए मूल्य की सोने की चेन छीन ली। अशफाक अहमद ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि लोहे की सीकड गले में डाल कर हत्या का प्रयास भी किया गया।
—————————————-
दूसरी डोज की वैक्सिंग के लिए भटक रहे लाभुक
बैकुंठपुर। एक संवाददाता
प्रखंड में दूसरे डोज का वैक्सीन लेने के लिए लाभुक अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं। पिछले 12 दिनों से यहां वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज की अवधि सैकड़ों लाभुकों की खत्म हो रही है। ऐसे में लाभुक निर्धारित अवधि तक दूसरी डोज का वैक्सीन नहीं ले पा रहे हैं। वैक्सीन की कमी से अस्पताल कर्मियों की भी परेशानी बढ़ती जा रही है। प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर कई बार वैक्सीन की मांग की गई है। लेकिन मुहैया नहीं कराया जा रहा है। जिससे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लेने आए लोगों को अस्पताल से बैरंग वापस लौटना मजबूरी बन गई है।
—————————————-
विदाई समारोह को लेकर बैठक आयोजित
बैकुंठपुर। बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता की विदाई समारोह को लेकर बुधवार को प्रखंड मुखिया संघ की बैठक प्रखंड मुख्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह ने की। बैठक में समारोह की तिथि निर्धारित कर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुखिया हरिनारायण सिंह, धर्मेंद्र दास, शंभू सहनी, प्रमोद यादव, तारा देवी, प्रतिमा देवी, मंजू देवी, कुंती देवी, उपेंद्र साह, उपेंद्र यादव, ललिता देवी, शीला देवी, आशा देवी, सुरेश प्रसाद यादव, सुनीता देवी सहित कई लोग शामिल थे।

 

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374