Breaking
एक मुर्गे के लिए बेटे ने मचाया बवाल, बाप को बेरहमी से काट डाला; दिल दहला देगी ये घटना प्रज्वल रेवन्ना मामले में NCW ने लिया संज्ञान, कुमारस्वामी ने भतीजे की हरकत को बताया शर्मनाक अमित शाह के फेक वीडियो मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, जिग्नेश मेवाणी का पीए और एक AAP नेता गिरफ्तार उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, प्रियांशी रावत ने किया टाॅप, यहां चेक करें टाॅपर्स लिस्ट छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी भ्रामक विज्ञापन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव को पेशी से दी छूट, उत्तराखंड सरकार को लगाई फटकार पानी पिलाने पर दारोगा को कहा ‘Thank You’, फिर भिखारी ने सुनाई दो साल पुरानी दर्द भरी कहानी राजस्थान: टेंपो में भूसे की तरह भरी थीं सवारियां… सड़क पर पलटा, 22 घायल; 14 गंभीर पत्नी ने दिया ठंडा खाना, नाराज पति ने पेड़ से लटक कर दे दी जान मोदी-राजनाथ से लेकर मुलायम और गांधी परिवार तक… UP में मायावती का चक्रव्यूह, जानें किसे फायदा-किसे नु...

नकारात्मक राजनीति का प्रदर्शन कर रहा विपक्ष: नंदकिशोर यादव

Whats App

पटनाः भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि चाहे संसद हो या बिहार विधानसभा दोनों जगह विपक्ष नकारात्मक राजनीति का प्रदर्शन कर रहा है।

नंदकिशोर यादव ने कहा कि चाहे संसद हो या बिहार विधानसभा दोनों जगह विपक्ष नकारात्मक राजनीति का प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही में बाधा डालना और सरकार का विरोध करना ही विपक्षी दल अपना दायित्व समझ रहे हैं। यह जनता के साथ धोखा है। भाजपा नेता ने कहा कि संसद के मॉनसून सत्र में सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले राज्यसभा के विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को निलंबित कर सराहनीय संदेश दिया गया है। इस सख्ती से सिर्फ संसद नहीं बल्कि राज्यों की विधानसभाओं में भी गलत हरकत करने वाले सदस्यों को सबक मिलेगा।

नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस का लोकतांत्रिक व्यवस्था में कभी विश्वास नहीं रहा है। सिर्फ अपने लाभ के लिए लोगों को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के किसान कांग्रेस के भ्रमजाल से बाहर आ चुके हैं। कांग्रेस को इसका मलाल सता रहा है, इसलिए वह तरह-तरह का जनविरोधी हथकंडा अपना रही है।

Whats App

भाजपा नेता ने सवालिया लहजे में कहा कि संसद परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करने वाले विपक्षी दलों के सदस्य बताएं कि उन्होंने बापू के बताए रास्ते पर कब अनुगमन किया। कांग्रेस अपने लाभ के लिए बापू के नाम का भी इस्तेमाल करने से बाज नहीं आया। कांग्रेस ने देश को जो धोखा दिया है, उसके लिए उसे लंबा प्रायश्चित करना होगा।

एक मुर्गे के लिए बेटे ने मचाया बवाल, बाप को बेरहमी से काट डाला; दिल दहला देगी ये घटना     |     प्रज्वल रेवन्ना मामले में NCW ने लिया संज्ञान, कुमारस्वामी ने भतीजे की हरकत को बताया शर्मनाक     |     अमित शाह के फेक वीडियो मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, जिग्नेश मेवाणी का पीए और एक AAP नेता गिरफ्तार     |     उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, प्रियांशी रावत ने किया टाॅप, यहां चेक करें टाॅपर्स लिस्ट     |     छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी     |     भ्रामक विज्ञापन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव को पेशी से दी छूट, उत्तराखंड सरकार को लगाई फटकार     |     पानी पिलाने पर दारोगा को कहा ‘Thank You’, फिर भिखारी ने सुनाई दो साल पुरानी दर्द भरी कहानी     |     राजस्थान: टेंपो में भूसे की तरह भरी थीं सवारियां… सड़क पर पलटा, 22 घायल; 14 गंभीर     |     पत्नी ने दिया ठंडा खाना, नाराज पति ने पेड़ से लटक कर दे दी जान     |     मोदी-राजनाथ से लेकर मुलायम और गांधी परिवार तक… UP में मायावती का चक्रव्यूह, जानें किसे फायदा-किसे नुकसान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374