Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

बिहार में सत्ता परिवर्तन 2024 का संकेत; झारखंड रवाना हुए मुख्यमंत्री

Whats App

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन के दौरे पर झारखंड रवाना हो गए हैं। वहां जाने से पहले उन्होंने बिहार में सत्ता परिवर्तन को 2024 के परिवर्तन का संकेत बताया। उन्होंने कहा, यह बताता है कि एनडीए गठबंधन के घटक दलों का भरोसा भाजपा से टूट रहा है।रायपुर हवाई अड्‌डे पर प्रेस से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “बिहार का तो हर व्यक्ति राजनीतिज्ञ होता है। राजनीति वहां की आबोहवा में है। नितीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं। उनको बधाई। तेजस्वी जी और महागठबंधन के घटक दलों को भी बधाई। ‘ मुख्यमंत्री ने कहा, “एनडीए में पहले उसका सबसे मजबूत साथी अकाली दल छूटा। फिर महाराष्ट्र में शिवसेना उनसे छूटा। अब जेडीयू ने भी एनडीए से किनारा कर लिया है। अब एनडीए के प्रति जो अविश्वास है वह बढ़ा है। उनके ही गठबंधन के जो साथी हैं, एक-एक कर साथ छोड़कर जा रहे हैं। यह संकेत दे रहा है 2024 के लिए।’भाजपा में सब कुछ ठीक नहींछत्तीसगढ़ भाजपा में बदलाव को लेकर एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा में जो अंतरकलह है उसे दबाने के लिए इस तरह के बदलाव हो रहे हैं। अभी बहुत सारे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह गुटबाजी और उभरकर सामने आएगी। अभी भाजपा बहुत से एक्सपेरिमेंट करेगी।भूपेश बघेल ने पिछले साल हेमंत शोरेन को बुलाया था, इस बार उन्होंने बुलायामुख्यमंत्री भूपेश बघेल रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने गए हैं। वे वहां मुख्य अतिथि होंगे। दो दिनों का यह महोत्सव 9 अगस्त को शुरू हुआ था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन उन्हें उद्घाटन समारोह में ही बुला रहे थे, लेकिन विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों की वजह से मुख्यमंत्री ने टाल दिया। पिछले साल अक्टूबर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत शोरेन को मुख्य अतिथि बनाकर बुलाया था।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374