Breaking
‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडल... 6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा हिन्दू धर्म में क्या है ईशान कोण का महत्व, इसी दिशा में क्यों होती है पूजा? सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन? लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

साइबर क्राइम में 60% बढ़े ठगी के मामले, रोक लगाने स्कूल व कॉलेजों में चलेगी मुहिम

Whats App

बिलासपुर: पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम  के मामलों में खासा इजाफा हुआ है।  साइबर क्राइम से जुड़े ठग अपनी  बातों में उलझाकर पढ़े-लिखे लोगों  को ठगी का शिकार बना रहे हैं।पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम के मामलों में खासा इजाफा हुआ है। साइबर क्राइम से जुड़े ठग अपनी बातों में उलझाकर पढ़े-लिखे लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। गृह मंत्रालय ने साइबर क्राइम की शिकायत के लिए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल यानी एनसीआरपी लांच किया है, जिसमें दर्ज की जाने वाली शिकायतों में 60 फीसदी से अधिक मामले फाइनेंशियल क्राइम के होते हैं। अब इस पर रोक लगाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया है।स्कूल और कॉलेजों में हर माह के पहले बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस के तौर पर मनाना जाएगा। मीडिया में लगातार इस संबंध में खबरें प्रकाशित होने के बाद भी लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। इस पर रोक लगाने केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल यानी एनसीआरपी लांच किया है, इस पोर्टल की शुरुआत करने का उद्देश्य था कि लोग अपनी शिकायतों की ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकें।पिछले कुछ समय में हुई शिकायतों का विश्लेषण करने पर खुलासा हुआ है कि इस पोर्टल में दर्ज की जाने वाली शिकायतों में 60 फीसदी से अधिक मामले आर्थिक ठगी के हैं। साइबर क्राइम के मामलों में तेजी से इजाफा होने पर गृ़ह मंत्रालय ने एनसीआरपी की इकाई के तौर पर सिटीजन फाइनेंशियल साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया है। इसके जरिए आर्थिक ठगी के मामलों की तत्काल शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, जिसके बाद ठगी रोकने के प्रयास किए जाते हैं।साइबर क्राइम रोकने जन जागरूकता जरूरीसाइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए जन जागरूकता जरूरी है। आम लोगों को जागरूक कर इस तरह की ठगी पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर अब शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। अब हर माह के पहले बुधवार को शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।अभी तक ये पहल हो चुकी:साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (https://www.cybercr ime.gov.in) लांच किया जा चुका है, इस पर शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।आम लोगों की मदद के लिए टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर- 1930 शुरू किया गया है, इस पर 24 घंटे शिकायत दर्ज की जा सकती है।छात्रों के जरिए समाज को संदेश देने का प्रयासस्कूल और कॉलेज के छात्रों को साइबर क्राइम रोकने से संबंधित सभी ऑनलाइन पोर्टल, हेल्प लाइन नंबर आदि की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही इस तरह की ठगी रोकने के लिए किए जा रहे अन्य प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। छात्र इसकी मदद से अपने घर, पड़ोस, रिश्तेदारों, परिचितों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे।

‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडली     |     6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार     |     खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब     |     दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट     |     नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद     |     कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी     |     Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा     |     हिन्दू धर्म में क्या है ईशान कोण का महत्व, इसी दिशा में क्यों होती है पूजा?     |     सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन?     |     लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374