Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

रखड़ पुनिया पर सीएम मान ने 16 मेडिकल व दो कम्यूनिटी कॉलेज की भी घोषणा की

Whats App

अमृतसर: बाबा बकाला साहिब में रखड़ पुनिया पर आयोजित कार्यक्रम में घोषणाएं करते हुए सीएम भगवंत मान।बाबा बकाला साहिब पर शुक्रवार रखड़ पुनिया के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब वासियों को 6000 नौकरियां देने की घोषणा की है। 6 हजार आंगनवाड़ी पोस्टों के लिए पंजाब सरकार जल्द नोटिफिकेशन जारी करेगी। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में 4300 पुलिस मुलाजिमों की पोस्टों के लिए भी जल्द नियुक्ति पत्र भी दे दिए जाएंगे।रखड़ पुनिया के अवसर पर बाबा बकाला साहिब में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। लंबे समय से इस अवसर पर कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी के अलग-अलग मंच लगते आ रहे थे। लेकिन इस बार सिर्फ पंजाब सरकार की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का ही आयोजित किया गया और किसी भी अन्य पार्टी ने अपना मंच नहीं सजाया। कार्यक्रम में बाबा बकाला साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान ने नौकरियों की घोषणा के साथ-साथ पंजाब व खासकर माझा बेल्ट के लिए कई नई योजनाओं की भी घोषणा की है।16 मेडिकल व दो कम्यूनिटी कॉलेजसीएम मान ने इस दौरान घोषणा करते हुए पंजाब में जल्द 16 मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। उनका कहना था कि पंजाब में पहले से 9 मेडिकल कॉलेज हैं और 16 मेडिकल कॉलेजों के बाद हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बन जाएगा। जिसके बाद युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूक्रेन या अन्य देशों में नहीं जाना होगा। इसके साथ ही बॉर्डर बेल्ट के अंतर्गत आते मलेर कोटला में मेडिकल कॉलेज व गुरदासपुर के कलानौर में खेतीबाड़ी कॉलेज खोलने की घोषणा भी कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने बाबा बकाला साहिब का अस्पताल भी अपग्रेड करने की घोषणा कर दी।सेंटर से लिए 1760 करोड़ रुपएसीएम मान ने बताया कि रूरल डवेल्पमेंट फंड के लिए जारी होने वाली 1760 करोड़ रुपए की किश्त को इस बार केंद्र सरकार ने रोक दिया। जिसके पीछे का कारण था कि कैप्टन सरकार ने 1760 करोड़ रुपए किसी अन्य काम में लगा दिए। लेकिन उन्होंने एक्ट बना दिया कि इस फंड का पैसा, इसी काम में प्रयोग होगा। जिसके बाद केंद्र ने पंजाब की 1760 करोड़ रुपए की किश्त को जारी कर दिया है।माह में दो बार दिल्ली के चक्कर काटेंगे सीएमसीएम भगवंत मान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व सीएम पहले दिल्ली जाया करते थे और सोनिया गांधी से मिलने पहुंच जाते थे। वह मिलती नहीं थी और खाली हाथ वापस आ जाते थे। लेकिन वह भी अब हर महीने दो बार दिल्ली जाएंगे और वहां केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे। सभी मंत्री उनके जानकार हैं और हर बार वह पंजाब के लिए कुछ ना कुछ लेकर आया करेंगे।खेती होगी अपग्रेडसीएम ने इस दौरान खेती व उससे जुड़ी कई घोषणाएं की। जिसमें एक फसल खराब होने पर सिर्फ किसान ही नहीं, गांव के मजदूर को भी 10% मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा मंडी में झाड़ इकट्‌ठा करने के लिए अब टैंडर नहीं निकलेगा। गरीब झाड़ ले सकता है और अपना पेट पाल सकता है। इतना ही नहीं, अन्य राज्यों से आ रहे धान की कालाबजारी रोकने के लिए हाईटेक कदम उठाए जाएंगे। उनके एक प्रोपोजल को केंद्र सरकार ने भी अपनाने की घोषणा की है।धान से दूरी बनाने और युवाओं को विदेश ना जाने की अपीलसीएम भगवंत मान ने इस दौरान किसानों को धान से दूरी बनाने की अपील की है। उनका कहना था कि पंजाब सरकार जल्द ही किसानों को विकल्प देगी, ताकि जमीनी पानी को बचाया जा सके। इसके साथ ही पराली ना जलाने के लिए भी केंद्र से विकल्प के लिए संपर्क किया गया है। वहीं उन्होंने राज्य के युवाओं को बाहर ना जाने के लिए कहा। उनका कहना था कि युवा यहीं रुकें, जल्द ही पंजाब सरकार रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएगी।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374