Breaking
गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा जनरेटर में ब्लास्ट से गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, 4 फ्लैट आए चपेट में बिहार: दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर व्यापारी से लूटे 5 लाख, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज ... कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल

शव ठिकाने लगाने को रिक्शे पर लादकर जा रहा था; गिरफ्तार

Whats App

उन्नाव: आरोपी पति अपनी पत्नी का शव लेकर ठिकाने लगाने जा रहा था।उन्नाव में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए रिक्शे पर लादकर जा रहा था। ग्रामीणों ने उसे देखा तो शक के आधार पर रोक लिया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।रिक्शा चलाकर करता था भरण पोषणमामला गंगाघाट कोतवाली के प्रेम नगर मोहल्ले का है। ​​​​कटरी गौसिया मस्जिद के पास रहने वाला योगेंद्र तिवारी रिक्शा चालक है। शनिवार सुबह 5 बजे वह रिक्शे पर लादकर अपनी पत्नी पिंकी गुप्ता को लेकर जा रहा था। ग्रामीणों ने देखा तो पूछा। पता चला कि पत्नी की मौत हो गई है।ग्रामीणों को हत्या का शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस पहुंची। योगेंद्र से पूछताछ की। वह डरा सहमा था। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। तभी योगेंद्र ने अपना कुबूल किया कि उसने पत्नी की हत्या की है।योगेंद्र ने बताया, “15 साल पहले उसने पिंकी से प्रेम विवाह किया था। शराब पीने की लत है। कल देर रात घर लौटा तो किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद दीवार में सिर लड़ा-लड़ाकर उसे मार डाला।”आरोपी योगेंद्र रिक्शा चलाने का काम करता था।दोनों का नहीं था कोई बच्चाग्रामीणों का कहना है कि दोनों का 15 सालों से एक भी बच्चा नहीं था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। योगेंद्र शराब पीकर आता था और पत्नी को पीटता रहता था। क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। गहनता से जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |     जनरेटर में ब्लास्ट से गाजियाबाद की सोसाइटी में भीषण आग, 4 फ्लैट आए चपेट में     |     बिहार: दिनदहाड़े पिस्टल दिखाकर व्यापारी से लूटे 5 लाख, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा     |     दिल्ली के लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग को टिकट देने से गुस्से में हैं… कन्हैया कुमार पर हमले पर बोले मनोज तिवारी     |     कामिल से कमल बन प्यार में फंसाया, रेप के बाद कराया गर्भपात; पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार     |     आवारा कुत्तों का आतंक, 4 बच्चों पर किया जानलेवा हमला; चेहरा और हाथ को नोंच खाया     |     राजस्थान: गर्लफ्रेंड का ऐसा शौक…खर्चा निकालने के लिए करते थे लूटपाट; पुलिस ने 4 को दबोचा     |     बिहार: रील बनाने का ऐसा नशा… गंगा नदी में डूबे आधा दर्जन युवक, 2 की बची जान, 4 लापता     |     हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी     |     महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374