Breaking
सम्भल में वोटिंग के बीच बवाल, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 मुश्किल में, शूटिंग रोकने की मांग, कोर्ट में लगाई गई याचिका बाबर आजम ने 3 छक्के मार दिए तो अपना यूट्यूब चैनल बंद कर दूंगा, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी खुली चुनौती इस सरकारी बैंक के फंड ने किया मालामाल, एक लाख को बना दिया 84 लाख गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी? शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही 40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा... छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य

सहारनपुर में आतंकी पकड़े जाने के बाद अयोध्या में सुरक्षा हुई सख्त, संदिग्धों पर पुलिस की नजर

Whats App

अयोध्या। सहारनपुर में पकड़े गए आतंकी और स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अयोध्या का सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है। अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही हर आने-जाने वाले  पर नजर रखी जा रही है। हालांकि, अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए अयोध्या हमेशा ही सुरक्षा घेरे में रहती है। राम मंदिर के आसपास और बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया हैं। अयोध्या पुलिस ने राम नगरी में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया है सभी तरीके के दो पहिया चार पहिया वाहन चेक किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे से शहर की निगरानी की जा रही है। अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए उसका सुरक्षा घेरा हमेशा सख्त रहता है।
राम जन्मभूमि जाने वाले मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही अयोध्या के प्रवेश द्वार पर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अयोध्या में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। यूपी एटीएस ने 15 अगस्त से ऐन पहले बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सहारनपुर से खूंखार आतंकी को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही देश में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। यूपी एटीएस के मुताबिक आतंकी मुहम्मद नदीम जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान, पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकियों से सीधे संपर्क में था। आतंकी किसी सरकारी भवन या बड़ी इमारत में फिदायीन हमले का प्लान बना रहा था। मुहम्मद नदीम की गिरफ्तारी के बाद लगातार खुफिया विभाग अलर्ट पर है।
डीएसपी अयोध्या राजेश तिवारी ने बताया कि आने वाले 15 अगस्त और सहारनपुर में पकड़े गए आतंकवादी के बाद अयोध्या की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों पर चेकिंग की जा रही है। आने जाने वाली गाड़ियों की डिक्की की तलाशी और आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी के मुताबिक अयोध्या में दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से नजर बनाए हुए हैं। ताकि किसी तरीके की अप्रिय घटना कोई ना होने पाए सीसीटीवी से निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें 2 शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है।

सम्भल में वोटिंग के बीच बवाल, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक     |     अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 मुश्किल में, शूटिंग रोकने की मांग, कोर्ट में लगाई गई याचिका     |     बाबर आजम ने 3 छक्के मार दिए तो अपना यूट्यूब चैनल बंद कर दूंगा, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी खुली चुनौती     |     इस सरकारी बैंक के फंड ने किया मालामाल, एक लाख को बना दिया 84 लाख     |     गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस     |     कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी?     |     शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही     |     40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज     |     बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा…     |     छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374