Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

शहीद अनुज कुमार के पैतृक गांव पहुंचीं श्रेयसी सिंह, मां भारती के वीर सपूत को किया अंतिम नमन

Whats App

बांकाः बिहार का बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड के बंशीपुर गांव निवासी आर्मी जवान अनुज कुमार स‍िंह (25 वर्ष) शुक्रवार को श्रीनगर में शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा। वहीं भाजपा विधायक एवं अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह शहीद अनुज कुमार के अंतिम दर्शन करने बंशीपुर गांव पहुंचीं।

श्रेयसी सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा, “वीरों की धरती बांका ने एक और वीर सपूत देश पर कुर्बान कर दिया। स्थानीय ग्रामवासियों के अलावा चटमाडीह, रायपुरा, कुर्मा, रमचुआ, गुलनी सहित सुदूर गांवों से बड़ी संख्या में लोग बांका के लाल के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। माननीय विधायक, तारापुर राजीव सिंह जी ने भी बंशीपुर पहुंच कर शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की एवं शहीद को अंतिम नमन किया।” श्रेयसी सिंह ने आगे लिखा कि जवान बेटे की मृत्यु का शोक माता-पिता के लिए शोक की पराकाष्ठा होती है। शहीद जवान अनुज कुमार सिंह को अंतिम प्रणाम!

बता दें कि शहीद अनुज कुमार ने 2015 में नौकरी ज्वाइन की थी। उनकी पहली पोस्टिंग अहमदाबाद में हुई थी। वहीं पिछले ढाई सालों से वे श्रीनगर में 15 कोर बदामीबाग में पदस्थापित थे। शुक्रवार को उनकी मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374