Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

दिल्‍ली में मिले थे दिल, आज वहीं राजश्री संग सात फेरे लेंगे लालू के लाल; जानिए दुल्‍हन कब आएंगी बिहार

Whats App

पटना।  बिहार के नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) दूल्‍हा बनने जा रहे हैं। उन्हें उनका बचपन का प्यार मिलने जा रहा है। दिल्ली में बड़ी बहन मीसा भारती के फार्म हाउस में गोपनीय तरीके से सगाई के साथ शादी के आयोजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्‍वी की शादी फ्रेंड्स कालोनी की एलेक्सिस उर्फ राजश्री से होगी। दोनों आरकेपुरम स्थित डीपीएस में साथ पढ़ते थे। वहीं प्‍यार हुआ और अब प्‍यार को मंजिल मिलने जा रहा है। शादी की एक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मंगलवार को वर पक्ष की तरफ से चिरंजीव राव कन्या पक्ष के घर पहुंचे थे। दूसरी रस्म गुरुवार को पूरी की जाएगी। तेजस्‍वी अपनी दुल्‍हन के साथ शनिवार 11 दिसंबर को बिहार पहुंचेंगे।

दुल्‍हन संग 11 को पटना लौटेगा परिवार 

एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि लड़की ईसाई समुदाय से है। बताया जा रहा कि शादी के संबंध में कुछ दिनों से बातचीत चल रही थी, मगर परिवार के कुछ सदस्य सहमत नहीं थे, क्योंकि लड़की दूसरे समुदाय से है।  हालां‍कि, वे सारी बातें पुरानी हो चुकी हैं। अब दोनों की शादी हो रही है। सूत्राें के अनुसार परिवार के लोगों को 11 दिसंबर को पटना लौटना है। साथ में दुल्हन भी हो सकती हैं। बता दें कि बुधवार को शादी के सवाल पर मीसा भारती ने अनभिज्ञता जताई। हालांकि तेजस्वी की एक अन्य बहन रोहिणी आचार्य ने रहस्य से पर्दा हटा दिया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि भाई का सेहरा सजने वाला है। घर-आंगन खुशियों से गुलजार होने वाला है। इससे साफ हो गया कि 32 वर्षीय तेजस्वी की शादी होने जा रही है। परंतु लड़की को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं। सगाई और विवाह समारोह में सिर्फ लालू परिवार के करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। अन्य किसी को नहीं बुलाया गया है। यहां तक कि बिहार में भी किसी को निमंत्रण नहीं दिया गया है। राजद के वरिष्ठ नेताओं को शादी के बारे में नहीं पता है।

Whats App

इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में है शादी

इंटरनेट मीडिया में बुधवार सुबह से ही सगाई समारोह की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि राजद से जुड़े लोगों ने भी इस बारे में ज्यादा जानकारी देने में असमर्थता जताई। सगाई समारोह व अन्य कार्यक्रम गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। सैनिक फार्म स्थित मीसा भारती के इस घर के सामने ही उनकी एक और बहन का घर है। यहां भी दिन भर मेहमानों व इंतजाम में जुटे लोगों का आना-जाना लगा रहा।

रंग जमाएंगे रेवाड़ी जिले के खास मेहमान

तेजस्वी की शादी में हरियाणा के रेवाड़ी का भी पूरा जलवा रहेगा। लालू यादव की दो बेटियों का ससुराल रेवाड़ी जिले में है। तेजस्वी की भांजी राजलक्ष्मी व राजनंदिनी अपनी मां व तेजस्वी की बड़ी बहन अनुष्का के साथ दिल्ली पहुंच चुकी हैं। लालू के समधी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव अपने बेटे चिरंजीव राव व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार को वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374