Breaking
उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन? आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी श...

ओबीसी आरक्षण पर उद्धव सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षित सीटों को समान्य सीट अधिसूचित करने का दिय निर्देश

Whats App

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को महाराष्ट्र के राज्य चुनाव आयोग (SEC) को स्थानीय निकाय में 27 प्रतिशत सीटों को सामान्य श्रेणी के रूप में अधिसूचित करने का निर्देश दिया, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित थीं। कोर्ट ने यह निर्देश चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए दिया है। शीर्ष अदालत ने छह दिसंबर को महाराष्ट्र में ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों पर स्थानीय निकाय चुनाव पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। यह स्पष्ट किया था कि अन्य सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।

जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने पिछले सप्ताह के आदेश में संशोधन की मांग करते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा दायर एक आवेदन पर सुनवाई की। पीठ ने एसइसी को एक सप्ताह के भीतर 27 प्रतिशत सीटों के लिए नए सिरे से अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि एसइसी को सामान्य वर्ग के रूप में ओबीसी के लिए आरक्षित 27 प्रतिशत सीटों के लिए तुरंत नई अधिसूचना जारी करनी चाहिए और इन सीटों के साथ-साथ संबंधित स्थानिय निकाय में शेष 73 प्रतिशत सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।

पीठ ने बुधवार को पारित अपने आदेश में कहा कि इस संबंध में 6 दिसंबर के आदेश को संशोधित करने का कोई कारण नहीं है। हालांकि, इसने कहा कि अंतराल को अनिश्चित काल तक जारी नहीं रखा जा सकता है। एसइसी को दोनों चुनावों के परिणाम एक ही दिन स्थानीय निकाय के अनुसार घोषित करने चाहिए। अदालत ने महाराष्ट्र के आवेदन का निपटारा करते हुए कहा कि यह व्यवस्था उसके समक्ष कार्यवाही के परिणाम के अधीन है। मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को होगी।

Whats App

महारष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार के पास मौजूद अनुभवजन्य डेटा ट्रिपल टेस्ट के लिए उपयोगी नहीं है। संवैधानिक पीठ ने कहा है कि ट्रिपल टेस्ट के लिए राज्य पिछड़ा आयोग द्वारा डेटा तैयार किया जाएगा। पिछले 2 वर्षों से, राज्य सरकार ने ऐसा नहीं किया और केवल केंद्र सरकार की ओर उंगली उठाई। हम सरकार से इस प्रक्रिया को तीन महीने में पूरा करने की अपील करते हैं। हम ओबीसी आरक्षण के बिना भविष्य के चुनाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उज्जैन के दंडी आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म के आरोपित आचार्य को जेल भेजा, सेवादार आष्टा से गिरफ्तार     |     प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी     |     आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग     |     महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत     |     दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी     |     राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन?     |     आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान     |     दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा     |     मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव     |     दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374