Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

तेजस्‍वी यादव और राजश्री का खास अंदाज लोगों को आया पसंद, पटना की सड़क पर नवदंपती ने किया ऐसा ही काम

Whats App

पटना।  बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक घराने लालू यादव परिवार की छोटी बहू का अंदाज बड़ी बहू ऐश्‍वर्या से जुदा है। तेजस्‍वी यादव और रेचल उर्फ राजश्री की शादी भी घर के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और ऐश्‍वर्या की शादी से अलग अंदाज में हुई थी। नए जोड़े का शादी के बाद का अंदाज भी जुदा है। तेजस्‍वी और राजश्री की कुछ तस्‍वीरें इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों अपने आवास के बाहर निकलकर सड़क पर घूमते दिख रहे हैं। इस दौरान राजश्री राजद कार्यकर्ताओं से मिलकर उत्‍साहित दिख रही हैं। उन्‍होंने खुद से बड़ी उम्र के लोगों के पैर भी छुए।

लोगों से मिलने के लिए आवास से बाहर आए तेजस्‍वी-राजश्री

दरअसल, शादी के बाद तेजस्‍वी यादव अपनी पत्‍नी के साथ पटना लौटे तो सीधे मां राबड़ी देवी के आवास पर गए। नवदंपती तब से इसी जगह पर हैं। इस बीच राजद कार्यकर्ता और तेजस्‍वी यादव के समर्थक नवदंपती को देखने और बधाई देने के लिए रोजाना राबड़ी देवी के आवास पर लोगों की भीड़ जुट रही है। ऐसी ही भीड़ गुरुवार को भी हुई थी। लोग तेजस्‍वी और उनकी पत्‍नी को देखने के लिए आवास के अंदर जाना चाहते थे। यह खबर मिली तो तेजस्‍वी भीड़ को देखते हुए उनसे मिलने बाहर ही चले आए। उनके साथ राजश्री भी थीं। दोनों ने सड़क पर टहलते हुए लोगों से मुलाकात की।

Whats App

राजद पटना ने शेयर किए कई वीडियो

राजद की पटना इकाई ने अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर इस पूरे वाकये का वीडियो भी शेयर किया। इसमें दिख रहा है कि तेजस्‍वी और उनकी पत्‍नी से मिलने के लिए समर्थकों की भीड़ लग गई है। तेजस्‍वी की पत्‍नी राजश्री जिस तरह आम लोगों और राजद कार्यकर्ताओं से मुखातिब हो रही हैं, उससे इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि आगे चलकर वे भी परिवार के दूसरे सदस्‍यों की तरह सक्रिय सामाजिक जीवन में कदम रख सकती हैं। आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव और ऐश्‍वर्या की शादी के बाद भी दंपती की कई तस्‍वीरें सामने आई थीं।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374