Breaking
बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा... छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की ... पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर जीतेगा तो भाजपा नेता ही, लेकिन मतदान जरूर करें और अकल ठिकाने लाएं, इंदौर की जनता से जीतू पटवारी की अ... आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की सरेआम गुंडागर्दी, नोएडा के पेट्रोल पंप पर की मारपीट MP की 9 सीटों पर मतदान जारी, भिंड में मतदाता को मारी गोली वोट पड़े 11 EVM में दिखे 50... दिग्विजय सिंह ने लगाए बजरंगबली के नारे..बताया चमत्कार लोकसभा चुनाव 2024: साढ़े 3 फीट के समीउल्लाह ने डाला वोट, 3-3 फीट के भाई बहन भी आए साथ...

बांग्लादेश में राष्ट्रपति कोविंद ने पुनर्निर्मित रमना काली मंदिर का किया उद्घाटन, बोले- भारत मदद के लिए प्रतिबद्ध

Whats App

ढाकाः बांग्लादेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  पुनर्निर्मित  ऐतिहासिक रमना काली मंदिर का उद्घाटन किया। इस मंदिर को बांग्लादेश-भारत की सरकारों व लोगों ने बहाल करने में मदद की जिसे पाकिस्तानी सेना ने ध्वस्त कर दिया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारतीयों के दिलों में बांग्लादेश का एक खास स्थान है। हमारा घनिष्ठ संबंध है जो सदियों पुराने रिश्तेदारी, साझा भाषा और संस्कृति पर आधारित है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि बांग्लादेश को मजबूत अर्थव्यवस्था और अधिक समृद्ध बनाने के लिए भारत उसकी मदद करने को लेकर प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति कोविंद ने बांग्लादेश की अपनी पहली यात्रा के समापन से पहले भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारतीयों के दिलों में बांग्लादेश का एक विशेष स्थान है। हमारे दशकों पुरानी नातेदारी, साझा भाषा तथा संस्कृति पर आधारित विशिष्ट रूप से करीबी संबंध हैं। बांग्लादेश के लिए अपने समर्थन को दोहराते हुए कोविंद ने कहा कि भारत ऐसे बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा जो इस देश के मुक्ति आंदोलन से निकले मूल्यों को आत्मसात करता है।

राष्ट्रपति ने कहा, भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बांग्लादेश की यात्रा में उसकी मदद करने, अधिक समृद्ध होने के सफर में आपके साथ भागीदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति कोविंद ने जुल्म से आजादी पाने के लिए बांग्लादेश के लोगों द्वारा किए कठोर बलिदानों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हम विकट बाधाओं के खिलाफ लड़ने में आपके अदम्य साहस को सलाम करते हैं। मुझे विश्वास है कि 1971 में बहे खून और बलिदान से बना रिश्ता भविष्य में भी हमारे देशों को बांधकर रखेगा।

बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा…     |     छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान जारी, EVM में कैद होगा 168 मतदाताओं का भाग्य     |     जयवर्धन सिंह ने पहली बार डाला पिता दिग्विजय सिंह को वोट, लक्ष्मण सिंह भी कतार में दिखे     |     भोपाल भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने किया मतदान, पंजाब केसरी के जरिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की     |     पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट, मतदान केंद्र पहुंचते ही इस शख्स के छुए पैर     |     जीतेगा तो भाजपा नेता ही, लेकिन मतदान जरूर करें और अकल ठिकाने लाएं, इंदौर की जनता से जीतू पटवारी की अपील     |     आप विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे की सरेआम गुंडागर्दी, नोएडा के पेट्रोल पंप पर की मारपीट     |     MP की 9 सीटों पर मतदान जारी, भिंड में मतदाता को मारी गोली     |     वोट पड़े 11 EVM में दिखे 50… दिग्विजय सिंह ने लगाए बजरंगबली के नारे..बताया चमत्कार     |     लोकसभा चुनाव 2024: साढ़े 3 फीट के समीउल्लाह ने डाला वोट, 3-3 फीट के भाई बहन भी आए साथ…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374