Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

समस्‍तीपुर में शराब के अवैध धंधे का विरोध करने पर युवक का मर्डर

Whats App

समस्‍तीपुर(खानपुर)। थाना क्षेत्र के टेढ़ा मिल्की गांव में महुआ शराब बनाने वाले एक अवैध कारोबारी ने धंधे का विरोध करने वाले ग्रामीण कैलाश राम (25) की गला में फंदा डालकर हत्या कर दी। शुक्रवार की रात में ही उसके घर से शव बरामद हुआ। घटना के बाद आरोपित अशोक सदा पूरा परिवार फरार हो गया। मृतक की भाभी नीलम कुमारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे गांव के ही अशोक सदा मेरे देवर को घर से बुलाकर ले गया। काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन आरंभ की गई। रात में कुछ पता नहीं चला। शनिवार को जब सभी अशोक सदा के घर पहुंचे तो घर के अंदर ही मृत देवर को देखा। शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों को जुटता देख अशोक सदा अपने पूरे परिवार के साथ भाग निकला।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अशोक देसी शराब बना कर बेचने का कारोबार करता है। कैलाश राम इसका विरोध करता था। शुक्रवार को उससे दोस्ती करते हुए कहीं घुमाने के बहाने घर बुलाया। जबरन उसे दारू पिलाया। नशे की हालत में दोनों में तू-तू मैं-मैं होने लगी। इस बीच अशोक ने अपने परिवार के अन्य सदस्य के साथ मिलकर मारपीट करते हुए गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या कर दी। बाहर शव फेंक नहीं पाने की स्थिति में हत्यारे ने घर में ही शव को छिपाए रखा।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां से शराब बनाने वाली सामाग्री को भी बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है हत्यारे ने गले मे फंदा लगाकर हत्या की है। पोस्टमार्टम बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के स्वजनों को मुआवजा देने एवं हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इससे इलमासनगर- रेवरा पथ का खानपुर मोड़ पूरी तरह प्रभावित रहा। करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपित अशोक सदा, पत्नी अनिता देवी, पुत्रवधू सुनैना देवी एवं पुत्री नंदनी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374