Breaking
नशेड़ी बेटे ने की पिता की बेसबॉल बैट से पीट- पीटकर हत्या, मां को भी किया जख्मी नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत... भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जा... छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल... BJP और सपा की हार-जीत पर लगाई 230000 रुपये की शर्त, अब नप गए दोनों CAA को लेकर त्रिपुरा सरकार का बड़ा कदम, नागरिकता देने के लिए बनाई कमेटी दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत.. महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती

बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव का विलय को लेकर बड़ा ऐलान, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बताया बेहतर

Whats App

पटना। जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा है कि 2024 का लोकसभा  और 2025 का विधानसभा चुनाव बिहार की दिशा और दशा को तय करेगा। जाप अपने समान विचारधारावाली पार्टी के साथ गठबंधन या विलय करेगी। इसका फैसला पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता मिल-जुलकर करेंगे। आदिति कम्युनिटी सेंटर में आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पप्पू ने कहा कि हमारे लिए कार्यकर्ता और विचारधारा महत्वपूर्ण हैं। पार्टी का कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते हुए राहुल गांधी में देश संभालने की क्षमता की बात

पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जाप परिवार के सभी कार्यकर्ता बिहार में बदलाव की लड़ाई लड़ रहे हैं। राज्य में चल रहे हरएक संघर्षों में अग्रिम भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। देश के हालात अच्छे नहीं हैं। किसान से लेकर नौजवान तक सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा और संघ के लोग देशवासियों को जाति और धर्म के आधार पर बांट कर राजनीति कर रहे हैं।

कांग्रेस सबको लेकर चल सकती है साथ

Whats App

पप्पू ने कहा कि इस परिस्थिति में कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चल सकती है। राहुल गांधी में सबको साथ लेकर देश को आगे बढ़ाने की क्षमता है। कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश में एक मजबूत विपक्ष तैयार हो सकता है। पप्पू यादव ने कहा कि सभी जिलों में जन अधिकार पार्टी के समर्थित नेता व कार्यकर्ताओं ने इस पंचायत चुनाव में मुखिया और जिला परिषद का चुनाव जीता है। इस इलेक्शन में पूर्व के सभी जनप्रतिनिधि चुनाव हार गए हैं। लालू यादव की बहू और गोपाल मंडल का परिवार चुनाव हार गया। हमारे कार्यकर्ताओं की जीत से स्पष्ट है कि हमें जनता का समर्थन है। राज्य कार्यकरिणी की बैठक को कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, राष्ट्रीय प्रधानमहासचिव रघुपति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, प्रधानमहासचिव प्रेमचन्द सिंह, भाई दिनेश, राजेश रंजन पप्पू ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राघवेंद्र कुशवाहा ने की मौके पर फाजिल अहमद, गुरुमीत सिंह, मनोज वाजपेयी, सत्येंद्र पासवान, राजू दानवीर, पूनम झा, गुड्डू सिंह, गौतम आनन्द, नागेन्द्र सिंह त्यागी, तबरेज निजामी, यश कुमार, सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

नशेड़ी बेटे ने की पिता की बेसबॉल बैट से पीट- पीटकर हत्या, मां को भी किया जख्मी     |     नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत…     |     भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल     |     खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जांच में जुटी..     |     छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल…     |     BJP और सपा की हार-जीत पर लगाई 230000 रुपये की शर्त, अब नप गए दोनों     |     CAA को लेकर त्रिपुरा सरकार का बड़ा कदम, नागरिकता देने के लिए बनाई कमेटी     |     दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन     |     उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत..     |     महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374