Breaking
प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन? आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी श... इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

नौकरी पाने के लिए पत्नी ने की थी रेलकर्मी पति की हत्या

Whats App

झारखंड की एक अदालत ने शुक्रवार को एक महिला को अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के लिए पति की हत्या करने का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पश्चिम सिंहभूम जिले की रहने वाली महिला अनीता कुमारी उर्फ अनीता सिंह ने 25 जनवरी 2017 को अपने पति राजीव कुमार सिंह की हत्या कर दी थी। जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अदालत ने अनीता कुमारी को पति की हत्या को दोषी ठहराते हुए उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

बताया गया है कि पति की हत्या करने के बाद अनीता ने आत्महत्या दिखाने के लिए शव को छत से लटका दिया। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज जांच की तो हत्या में पत्नी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद अनीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस पूछताछ में पत्नी ने कबूला था जुर्म 

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि अनीता और राजीव की शादी 2007 में हुई थी, लेकिन दोनों के बीच अनबन हो गई थी, जिसके कारण दोनों अलग-अलग रहते थे। इस बीच राजीव को साल 2013 में रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारी के रूप में नौकरी लग गई तो पत्नी उसके पास लौट आई। वे अपनी बेटी के साथ चाईबासा में राजीव को आवंटित क्वार्टर में रहते थे। जहां पर अनीता ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ के दौरान अनीता ने पुलिस को बताया था कि अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने के लिए उसने पति की हत्या की थी।

 

प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी     |     आज से आठ मई तक बंद रहेगा पनागर-पड़रिया मार्ग, यह है विकल्‍प मार्ग     |     महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत     |     दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी     |     राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन?     |     आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान     |     दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा     |     मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव     |     दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल     |     इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374