Local & National News in Hindi

पति निक के साथ इन दो सपनों को पूरा करने की इच्छा रखते हुई प्रियंका चोपड़ा ने कहा- मां बनने का अहसास…

0 49

पावरफुल एक्ट्रेस की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड और हॉलीवुड की टॉप लिस्ट में शुमार हैं। प्रियंका चोपड़ा का बिंदास स्वभाव ही इस बात की जानकारी दे देता है कि वह अपनी जिदंगी को खुले दिल से जीने में यकीन रखती हैं। प्रियंका चोपड़ा और पति निक एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते है।

हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा की विश-लिस्ट में दो नई चीजें जुड़ गई हैं। अपने नए इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि वो मां बनना चाहती हैं। इसके अलावा प्रियंका ने ये भी बताया कि वो लॉस एंजेलिस में अपने और निक के लिए घर खरीदना चाहती है।

एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘मैं वहां खुश रहती हूं, जहां मेरे आस-पास वो लोग मौजूद होते हैं, जिन्हें मैं प्यार करती हूं और मेरे लिए वहीं मेरा घर होता है अपने लिए घर खरीदना और अपना बेबी होना इस वक्त मेरी टॉप लिस्ट में है’

अपने इंटरव्यू में प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की अपनी जर्नी के बारे में भी कई बातें साझा कीं. इसके अलावा प्रियंका ने अब्रोड में सेटल होने और अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के बारे में भी कई बातें बताईं।

प्रियंका ने यह भी बताया कि वो कभी भी अपने पति निक जोनस के साथ गाने की कोशिश नहीं करती हैं। अपने पति निक की सिंगगिंग के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘हम घर में दोनों साथ मिलकर गाते हैं जब तक मैं कहीं जाने के लिए तैयार होती हूं तो तब तक निक पियानो बजाते हुए मेरा इंतजार करते हैं। वो बहुत बेहतरीन सिंगर हैं इसलिए उनके साथ गाने की मैं ज्यादा कोशिश नहीं करती हूं’

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, ‘मैं आज जो भी हूं और अमेरिका में जो भी कर रही हूं, ये सब मैंने इंडिया में सीखा है। मैंने खुद को कॉन्फिडेंट रहना सिखाया है  मैंने ये सीखा है कि हारने के बाद आपको क्या करना चाहिए, जो आपको कामयाब बना दे’

इंडिया और अब्रोड में घर खरीदने की बात पर प्रियंका ने बताया कि अगर उन्हें घर खरीदने में इन्वेस्ट करना होगा तो वो लॉस एंजेलिस में निक और अपने लिए घर खरीदेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.