Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

इंदौर में आइल फैक्ट्री में लगी आग, तीन घंटे में पाया काबू

Whats App

इंदौर। पोलोग्राउंड में शनिवार देर रात करीब दो बजे डीटी इंडस्ट्रियल आयल फैक्ट्री में आग लग गई।आइल टैंक में आग लगने के कारण पूरी फैक्ट्री चपेट में आ गई। फायर ब्रिगेड सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। यहां आइल टैंक से धुआं निकल रहा था, वहीं धमाके की आवाज भी आ रही थी। फैक्ट्री के पास ही पेट्रोल पंप भी बना हुआ है। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली वरना बड़ा हादसा हो सकता था।फायर ब्रिगेड ने बताया कि फैक्ट्री मनोहर बाहेती की है।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत पानी से आग बुझाना शुरू की। हवा तेज होने से आग की लपटें बढ़ती जा रही थीं। इसलिए फोम का इस्तेमाल किया गया, तब जाकर आग काबू में आई।आग बुझाने में करीब तीन घंटे का समय लगा।यहां पर डीपी बनाई जाती है और आइल का इस्तेमाल किया जाता है।

शार्टसर्किट से आग लगने की आशंका है। यहां पर आइल के अलावा मशीन भी जलकर खाक हो गई। इससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।आसपास कई फैक्टरियां भी थीं, जहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।फैक्ट्री के आसपास आग बुझाने के साधन भी नहीं हैं।फायर ब्रिगेड एसपी आरएस निगवाल ने बताया कि आग लगने के सही कारण पता कर रहे हैं।

Whats App

राजेन्द्रनगर में भी आग, बाल-बाल बचे लोग

इसके अलावा रविवार दोपहर में राजेंद्र नगर के दुर्गा नगर में रहने वाले राजूसिंह के घर में भी आग लग गई। अचानक आग लगते ही गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घर में उस समय दो लोग मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए।आसपास के लोगों ने आग को बुझाया। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची जरूर थी, लेकिन उसके पहले ही आग को बुझा दिया गया। घर में आग से हजारों का नुकसान भी हुआ है।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374