Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

सम्राट अशोक के खिलाफ टिप्पणी पर भड़के नीतीश के सहयोगी कुशवाहा

Whats App

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख सहयोगियों में से एक ने सम्राट अशोक की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करने को लेकर साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता दया प्रसाद सिन्हा की कटु आलोचना की।

जदयू संसदीय बोर्ड के प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट किया, ‘‘वृहत अखंड भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट प्रियदर्शी अशोक महान के लिए एक पार्टी विशेष के पदाधिकारी द्वारा अभद्रतापूर्वक अपशब्दों का इस्तेमाल अति निंदनीय है। पार्टी और सरकार से उस व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करता हूं।” वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा से पद्मश्री से सम्मानित नाटककार और पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक दया प्रसाद सिन्हा के खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने ने सम्राट अशोक के बारे में बहुत गलत टिप्पणी की है। वह सम्मान पाने योग्य नहीं है और इसे वापस ले लिया जाना चाहिए। जिस पार्टी के वह पदाधिकारी हैं उसे भी कार्रवाई करनी चाहिए। अशोक, मौर्य वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य के पौत्र और भारत के महान सम्राट थे।

बता दें कि सिन्हा को अशोक के जीवन पर आधारित उनके नाटक के लिए सम्मानित किया गया था। अशोक ने कलिंग के साथ हुए बेहद हिंसक युद्ध में मिली जीत के बाद अहिंसा का रास्ता अपनाया लिया था। नाटककार ने एक प्रकाशन को दिए साक्षात्कार में अशोक के बारे में कई अभद्र टिप्पणी की थी और दावा किया था कि ये ऐतिहासिक शोध पर आधारित हैं। उन्होंने अशोक की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए यह भी आरोप लगाया था कि अशोक ने अपने जीवन की शुरुआत में ‘‘कई पाप किए” और बाद में उन्हें धर्मपरायणता के लबादे में छिपाने की कोशिश की।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374