Local & National News in Hindi

वाराणसी: PM मोदी आज करेंगे काशी विश्वनाथ के दर्शन, जताएंगे मतदाताओं का आभार

0 45

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उन पर फिर से विश्वास जताने और लोगों का आभार व्यक्त करने और प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की यात्रा करेंगे।जानकारी मुताबिक वाराणसी पहुंचने के बाद मोदी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन से बांस फाटक तक जाएंगे। उनका काफिला शहर के विभिन्न भागों से गुजरेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के अनुसार वह सोमवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे और बाद में अपनी पार्टी भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे।

शनिवार को मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि मुझ पर पुन: विश्वास जताने के लिए सोमवार को मैं काशी की महान भूमि के लोगों का आभार जताने वहां जाऊंगा। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के भारी प्रबंध किए गए हैं। सिंह ने पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी के साथ मोदी की यात्रा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। मोदी जहां-जहां से गुजरेंगे वहां सुरक्षा, अर्धसैनिक और विशेष सुरक्षा दल के कर्मी बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं।वाराणसी से लोकसभा चुनाव 4.79 लाख मतों के अंतर से जीतने के बाद मोदी की अपने निर्वाचन क्षेत्र की यह पहली यात्रा होगी। उन्होंने ना केवल अपनी सीट बचाए रखी, बल्कि उन्होंने जीत का अंतर भी 2014 के चुनाव की तुलना में करीब 1 लाख वोट का बढ़ा लिया। 19 मई के मतदान से पहले एक वीडियो संदेश में मोदी ने अपने आप को ‘काशी वासी’ बताया था और इस नगरी को अपना मार्ग-दर्शक कहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.